AMOLED Display क्या हैं? | OLED और AMOLED में क्या अंतर हैं?

नमस्कार दोस्तो, आपने कई बार सुना होगा कि यार मेरा स्मार्टफोन AMOLED Display का हैं, लेकिन आपको कोई आइडिया नहीं हैं कि आखिरकार यह AMOLED Display क्या हैं? यदि आप भी जानने की इच्छा रखते हैं, तो बिल्कुल सही ब्लॉग पेज पर आए हैं।

आज के इस लेख में हम आपको AMOLED Display के संदर्भ सभी सवालो के जवाब देने वाले हैं।

वर्तमान की युवा पीढ़ी स्मार्टफोन खरीदते वक़्त उस फोन की RAM, Processor, Camera आदि को बारीकी से चेक करते हैं। लेकिन स्मार्टफोन खरीदते वक़्त हम फोन के उस महत्वपूर्ण पार्ट को नज़रअंदाज़ कर देते हैं। जिस हार्डवेयर के साथ एक स्मार्टफोन यूजर सबसे ज्यादा इंटरैक्ट करता हैं वह स्मार्टफोन का पार्ट हैं डिस्प्ले !

हाल में मार्केट में लांच होने वाले स्मार्टफोन्स में कंपनी यूजर एक्सपिरियन्स को और ज्यादा अच्छा बनाने के लिए Display Quality पर काफी मेहनत से Invention कर रही हैं।

वैसे तो स्मार्टफोन में कई प्रकार के डिस्प्ले Assemble किए जाते हैं जैसे- LCD, LED, IPS, OLED, AMOLED आदि। लेकिन वर्तमान के दिनो में OLED और AMOLED डिस्प्ले स्मार्टफोन में ज्यादा प्रयोग में लाये जा रहे हैं। आज के दौर में हर एक को अपने स्मार्टफोन में OLED या Super AMOLED डिस्प्ले चाहिए।

What is AMOLED Display in Hindi? (AMOLED Display क्या हैं?)

हम आपको बता दे कि AMOLED का पूरा नाम Active Matrix Organic Light Emitting Diode हैं। दरअसल यह OLED Display का अपग्रेड हैं। वैसे तो यह डिस्प्ले बनाने की एक आधुनिक तकनीक हैं जिसमे कार्बनिक मिश्रण का प्रयोग किया जाता हैं। यह कार्बनिक मिश्रण जब Electricity के संपर्क में आता हैं तभी AMOLED Display प्रकाश उत्पन्न करती हैं। वर्तमान में सुपर AMOLED Display सबसे आधुनिक (Latest) डिस्प्ले तकनीक में से एक हैं।

अमोलेड डिस्प्ले की खासियत यह हैं कि लेटैस्ट IPS और OLED Display की तुलना में बेहतरीन व्यूविंग एंगल प्रदान करती हैं। लेकिन AMOLED Display की मैनुफेक्चुरिंग में IPS और OLED की अपेक्षा में ज्यादा खर्चा आता हैं। और इसके निर्माण में ज्यादा एफर्ट लगता हैं।

अमोलेड डिस्प्ले पर Color & Contrast बहुत ही शानदार रहता हैं। क्योकि AMOLED डिस्प्ले में हर एक डॉट की अपनी निजी की लाइट रहती हैं। इसलिए AMOLED डिस्प्ले में आपको Super Color, Brightness, Fast Response, Light weight, Design के लिए ज्यादा मांग में रहती हैं।

AMOLED Display टेक्निक का सर्वप्रथम प्रयोग एक हाई-एंड स्मार्टफोन पर किया गया था। जोकि बेहतरीन कलर देने का दावा करता था। लेकिन वर्तमान में लगभग सभी लैपटाप स्क्रीन, पीसी मॉनिटर पर भी AMOLED Display Assemble की जाती हैं।

AMOLED Display के प्रकार

अमोलेड डिस्प्ले में थोड़ा बदलाव करके अलग-अलग मोबाइल मैनुफेक्चुरिंग कंपनी ने इसके अलग-अलग मार्केटिंग सेगमेंट्स बनाए हैं।

  • Super AMOLED
  • Super AMOLED Advanced
  • Super AMOLED Plus
  • HD Super AMOLED
  • HD Super AMOLED Plus
  • Full HD Super AMOLED
  • Quad HD Super AMOLED

OLED और AMOLED Display में क्या अंतर हैं?

आजकल के स्मार्टफोन्स में OLED डिस्प्ले और AMOLED डिस्प्ले बहुत Assemble होकर आती हैं, लेकिन इन दोनों के बीच में क्या अंतर हैं।

OLED का पूरा नाम Organic Light-Emitting Diode (OLED) और AMOLED का पूरा नाम Active-Matrix Organic Light-Emitting Diode (AMOLED) हैं। ओलेड और अमोलेड दोनों के स्क्रीन एंगल देखने व्यू में लगभग एक जैसा रहता हैं।

हमने आपको शुरुआत में ही बताया कि AMOLED Display एक अपग्रेड हैं OLED Display का इसलिए इस बात को ध्यान में रखे कि OLED और AMOLED दोनों एक ही Display Technology का पार्ट हैं।

AMOLED डिस्प्ले OLED डिस्प्ले से अच्छा परफॉर्मेंस करती हैं, AMOLED डिस्प्ले में बेहतर रंग, ब्राइटनेस, फास्ट रिसपोंस, लाइट वेट और इसकी डिज़ाइन इस OLED से थोड़ा अलग बनाती हैं।

इसे भी पढे:-

आज का यह लेख आपको पसंद आया होगा क्योकि हमने इसमे आपको AMOLED और OLED के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जिससे आपको दोनों में क्या अंतर हैं और कौन बेहतर हैं इसकी समझ हो सके। यदि आपके इससे संबन्धित कोई निजी सवाल या सुझाव हैं तो हमसे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। धन्यवाद।

About Author

Leave a Comment