बी.टेक कोर्स (B.Tech Course) क्या हैं? | बी.टेक कोर्स कैसे करे?

नमस्कार दोस्तो, अपनी ज़िदगी में एक सफल इंसान बनने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी हैं। आप जैसे ही हाई-स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं वैसे ही आपको अपने भविष्य के बारे में सोचना पड़ता हैं, कि आगे किस चीज की पढ़ाई करे कौन-से विषयो का चुनाव करे। कुछ स्टूडेंट्स को आगे जाकर डॉक्टर बनना होता हैं और कुछ इंजीनियर बनने का ख्वाब संजोय बैठे होते हैं।

जैसे ही आप 12वीं की परीक्षा अच्छे मार्क्स के साथ उत्तीर्ण कर लेते हैं, उसके बाद आपको करियर सवारने के लिए पढ़ाई करनी होती हैं। बहुत से स्टूडेंट्स का सपना होता हैं कि वह आगे की पढ़ाई में बी.टेक कोर्स को चुने। लेकिन उससे पहले यह जान लेना बहुत जरूरी हैं कि आखिरकार बी.टेक कोर्स क्या हैं? (What is B.Tech Course information in Hindi) व्हाट इज बी.टेक कोर्स इन्फॉर्मेशन इन हिन्दी बी.टेक कोर्स कैसे करे? (How to do B.Tech).

बी.टेक के कोर्स में क्या पढ़ाया जाता हैं और आप बी.टेक करने के बाद किस-किस फील्ड्स में नौकरी के अप्लाई कर सकते हैं। और यह कितने साल का कोर्स होता हैं, इसकी पूरी पढ़ाई में लगभग कितनी फीस लगती हैं। और इस कोर्स को करने के लिए स्टूडेंट्स के अंदर क्या-क्या योग्यताए होनी चाहिए। (Eligibility Criteria for B.Tech in Hindi).

तो आज के इस लेख में हमारे करियर एक्स्पर्ट्स आपको बी.टेक कोर्स के बारे में विस्तृत जानकारी हिन्दी भाषा में देंगे।

जैसा कि सभी को पता पता हैं कि बी.टेक का कोर्स बहुत ही पॉपुलर कोर्स हैं Engineering (इंजीन्यरिंग) करने वाले स्टूडेंट्स के लिए। लगभग सभी स्टूडेंट्स जो इंजीनियर बनने का सपना देखते हैं वह 12वीं के बाद इसी कोर्स को करना चाहते हैं। लेकिन उससे पहले वे लोग यह जान ले कि आखिरकार बी.टेक कोर्स क्या हैं? (What is B.Tech Course information in Hindi) इस कोर्स को कर लेने के बाद एक स्टूडेंट्स के लिए क्या फायदे हो सकते हैं। और इस कोर्स के लिए क्या-क्या योग्यताए होनी चाहिए। फिर बात करेंगे कि कैसे आप इस कोर्स को कर सकते हैं और कैसे इस कोर्स के लिए अप्लाई किया जाता हैं।

B.Tech Full Form in Hindi (बी.टेक फुल फॉर्म)

B.Tech का फुल फॉर्म Bachelor of Technology होता हैं। हम इसको हिन्दी भाषा में प्रौधौगिकी में स्नातक कहते हैं।

What is B.Tech Course information in Hindi (बी.टेक कोर्स क्या हैं?)

B.Tech एक बैचलर इंजीन्यरिंग डिग्री (Bachelor Engineering Degree) कोर्स हैं, जिसकी अवधि पूरे 4 साल की होती हैं। हिंदुस्तान में अगर आपको कंप्यूटर साइन्स में इंजीन्यरिंग (Computer Science Engineering) या सिविल इंजीन्यरिंग करना हैं तो आप बी.टेक कोर्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं। B.Tech के कोर्स में बहुत सारे सब्जेक्ट्स होते हैं आपको जिस सब्जेक्ट से इंजीन्यरिंग करना हैं, आप उसी फील्ड से संबन्धित सब्जेक्ट से बी.टेक कोर्स कर सकते हैं।

इंजीन्यरिंग के लिए एक कोर्स और हैं जिसको बैचलर ऑफ इंजीन्यरिंग (Bachelor of Engineering) यानि (B.E) यह भी एक जैसा ही कोर्स हैं, जिसको पढ़ कर भी आप इंजीन्यरिंग की डिग्री प्राप्त कर सकते हैं।

बी.टेक (B.Tech) के कुछ महत्वपूर्ण कोर्स :

  • B.Tech in Civil Engineering (CE)
  • B.Tech in Mechanical Engineering (ME)
  • B.Tech Electrical and Electronics Engineering (EEE)
  • B.Tech in Computer Science & Engineering (CSE)
  • B.Tech in Information Technology (IT)

बी.टेक के लिए शैक्षणिक योग्यता :

बी.टेक के लिए निम्न शैक्षणिक योग्यताए होनी चाहिए।

  • आपका फिजिक्स, कैमिस्ट्रि, मैथ विषयो के साथ 12वीं पास होना जरूरी हैं।
  • बी.टेक की प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए कम से कम आपके 60% मार्क्स होने चाहिए तभी आपको अच्छा कॉलेज मिलेगा।

बी.टेक कोर्स कैसे करे?

वैसे तो बी.टेक में बहुत सारे कोर्स होते हैं, आपको अपनी रुचि या योग्यता के अनुसार इसमे स्ट्रीम चुनना होता हैं। बी.टेक करने के लिए आपको कई सारे गवर्नमेंट और प्राइवेट कॉलेज मिल जाएंगे। जहां से आप बी.टेक की पढ़ाई को पूरा कर सकते हैं। इंजीन्यरिंग में सफल होने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होती हैं तभी आप एक सक्सेसफुल इंजीनियर बन पाते हैं।

बी.टेक करने के लिए वर्तमान में कोई Fixed Criteria नहीं हैं। आप चाहे तो डोनेशन देकर किसी भी अच्छे प्राइवेट कॉलेज से बी.टेक कर सकते हैं। फिर भी यदि आप गवर्नमेंट कॉलेज से बी.टेक करने की सोच रहे हैं, तो आपको अच्छे मार्क्स के साथ प्रवेश परीक्षा पास करनी होगी। गवर्नमेंट कॉलेज में खर्चा बहुत कम आता हैं क्योकि प्राइवेट कॉलेज हर एक कॉलेज का अपना अलग-अलग फीस स्ट्रक्चर हैं। इसलिए यदि आपको अच्छा करियर बनाना हैं तो हमारे एक्स्पर्ट्स की यही सलाह हैं कि आप एंट्रैन्स एग्जाम से जैसे कि आईआईटी (IIT) बी.टेक हर कॉलेज अपने हिसाब से स्टेट लेवेल के एंट्रैन्स टेस्ट लेते हैं। तो आइए जान लेते हैं कि कॉलेज में एड्मिशन के लिए और इंजीनियर बनाने के लिए क्या-क्या करना होगा।

1. 12वीं पीसीएम सब्जेक्ट में पास करे

यदि आप बी.टेक करने की सोच रहे हैं, तो आपको सबसे पहले 12वीं की पढ़ाई साइन्स के सब्जेक्ट में पूरी करनी होगी। एक बात का ध्यान रखे के 10वीं पास करने के बाद ही साइन्स के PCM सब्जेक्ट को चुनना होगा 12वीं के लिए तभी आप बी.टेक में एड्मिशन ले सकते हैं, इसके अलावा 12वीं में कम से कम 60% मार्क्स होने चाहिए।

  • सबसे पहले 10वीं आपका अच्छे मार्क्स के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • इसके बाद 12वीं को फिजिक्स, कैमिस्ट्रि, मैथ के सब्जेक्ट के साथ उत्तीर्ण करे।
  • आपको 12वीं में कम से कम 60% मार्क्स लाने अनिवार्य हैं।

2. बी.टेक में एड्मिशन के लिए एंट्रैन्स एग्जाम क्लियर करे

आपको 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद बी.टेक कोर्स का एंट्रैन्स एग्जाम देना होगा या आप चाहे तो किसी अच्छे प्राइवेट कॉलेज में डाइरैक्ट डोनेशन देकर एड्मिशन ले सकते हैं। लेकिन सबसे बेहतर यह हैं कि आप एंट्रैन्स एग्जाम दे। जिससे यदि आपके अच्छे मार्क्स मिले तो आपको बी.टेक कोर्स के लिए गवर्नमेंट कॉलेज या यूनिवर्सिटी मिल जाएंगे।

एंट्रैन्स एग्जाम क्लियर करने के बाद आप बी.टेक कोर्स के लिए एड्मिशन ले सकते हैं।

एंट्रैन्स एग्जाम में मिले मार्क्स के आधार पर ही आपको कॉलेज मिलते हैं। इसके बाद एड्मिशन लेकर आपको सब्जेक्ट का चुनाव करके यह सुनिश्चित कर ले कि आपको इंजीन्यरिंग किस फील्ड में करना हैं।

3. बी.टेक कोर्स की पढ़ाई पूरी करे

किसी भी कॉलेज में एड्मिशन ले लेने के बाद आपको बी.टेक कोर्स की पढ़ाई पूरी करने में पूरा 4 साल लग जाते हैं। यदि आप अच्छे से पढ़ाई करेंगे और हर सेमेस्टर में अच्छे मार्क्स लाते हैं हैं तभी आपका अच्छा प्लेसमेंट होगा। आपको अच्छी कंपनी के जॉब के ऑफर मिलेंगे और बेहतरीन सैलरी पैकेज पा सकते हैं। आपको Theory और Practical दोनों को अच्छे से पढ़ना चाहिए क्योकि दोनों का अपनी-अपनी जगह बहुत महत्व हैं।

इसे भी पढे:-

SSC Full Form क्या हैं? | SSC की तैयारी कैसे करे?

Bank Manager कैसे बने?

सॉफ्टवेयर इंजीनियर कैसे बने?

NEET क्या हैं?

आज के इस यूजफुल लेख में हमारे करियर एक्स्पर्ट्स ने आपको बी.टेक कोर्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी उम्मीद हैं कि आपको यह जानकारी बहुत पसंद आई होगी यदि आपके इससे संबन्धित किसी भी प्रकार के निजी सवाल हैं तो हमसे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। धन्यवाद !

About Author

Leave a Comment