CDS का फुल फॉर्म क्या हैं? | CDS full Form in Hindi

नमस्कार दोस्तो, अगर आप भारतीय सेना में थोड़ी भी रुचि रखते हैं , तो आपने CDS का नाम तो जरूर सुना होगा, लेकिन आपको यह पता नहीं हैं कि CDS का फुल फॉर्म क्या हैं? तो यह लेख आपके लिए हैं।

CDS का full form “Combined Defense Services” होता है। आपकी जानकारी के लिए हम बता दे कि CDS की परीक्षा एक अखिल भारतीय स्तर की परीक्षा है, जोकि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा एक वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है।

यह प्रतियोगिता परीक्षा केंद्र सरकार द्वारा भारत के सशस्त्र बलों से संबंधित अधिकारी लेवेल की नौकरियों को आवंटित करने के लिए गठन की गई है।

Combined Defense Services की परीक्षा भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA), भारतीय नौसेना अकादमी (INA) और भारतीय वायु सेना अकादमी (IAF) में भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में बैठने के लिए आपकी न्यूनतम शिक्षा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम ग्रेजुएट होना चाहिए।

CDS full form: What is The Full Form of CDS?

नीचे हम आपको सीडीएस का फुल फॉर्म हिन्दी और अँग्रेजी दोनों भाषाओ में बताने जा रहे, जिससे आप बड़ी आसानी से CDS का फुल फॉर्म क्या होता हैं, जान सके।

  • CDS Full Form In Hindi = संयुक्त रक्षा सेवाएं
  • Full Form of CDS = Combined Defense Services

सीडीएस परीक्षा के लिए नोटिफ़िकेशन आमतौर पर अक्टूबर और जून के महीनों में जारी की जाती है, फिर इसकी परीक्षा लगभग, फरवरी और नवंबर महीने में आयोजित की होती हैं।

यदि कोई अभ्यार्थी लिखित परीक्षा को उत्तीर्ण कर लेता हैं, तो उसको सेवा चयन बोर्ड (SSB ) के माध्यम से साक्षात्कार के लिए शॉर्ट लिस्ट किया जाता हैं। जोकि भारतीय सशस्त्र बल में करियर के लिए अभ्यार्थी की उपयोगिता का मूल्यांकन करता हैं।

इसमे एसएसबी का साक्षात्कार पूरे के हफ्ते तक चलता हैं, इस प्रक्रिया के दौरान एक अभ्यार्थी की शारीरिक, मनोविज्ञान और समूह परीक्षणों के द्वारा मूल्यांकन किया जाता हैं। जिससे पता चल सके कि कौन-सा अभ्यार्थी अधिकारी बनने का काबिल हैं या नहीं हैं।

SSB Interview के अलावा, वायु सेना अकादमी (IAF) के अभ्यार्थी जिन्होंने हवाई जहाज (उड़ान शाखा) के लिए आवेदन किया होता है, उनका Pilot Aptitude Battery Test (PABT) के लिए परीक्षण अलग से किया जाता है।

इतने सारे परीक्षणों को उत्तीर्ण करने के बाद, उम्मीदवारों को उनकी संबंधित अकादमी में भर्ती होने से पहले मेडिकल टेस्ट से गुजरना पड़ता है और प्रशिक्षण के सफलतापूर्वक सम्पन्न होने के बाद, उन्हें सशस्त्र बलों में भर्ती किया जाता है।

हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि सीडीएस का दूसरा फुल फॉर्म Chief of Defense Staff भी होता है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ भारतीय सशस्त्र बलों के प्रमुख, पेशेवर सेवा प्रमुख का पद है। Defense Staff का चीफ भारत सरकार का सबसे वरिष्ठ वर्दीधारी सैन्य सलाहकार है।

यह भी पढे:-

What is TRP full form?

HTTP और HTTPS का Full form क्या हैं?

SSC Full Form क्या हैं?

DP का फुल फॉर्म क्या हैं?

आज के इस शानदार लेख में हमारे शिक्षा के जानकार लेखक ने आपको CDS का फुल फॉर्म क्या हैं? या इससे संबन्धित कुछ महत्वपूर्ण विस्तृत जानकारी प्रदान की उम्मीद हैं कि आपको यह जानकारी बहुत पसंद आई होगी, यदि आपके इससे संबन्धित किसी भी प्रकार के सवाल या सुझाव हैं, तो हमसे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। धन्यवाद !

About Author

Leave a Comment