How to become an MBBS Doctor? | डॉक्टर कैसे बने?

नमस्कार दोस्तो, वर्तमान में कोविड की परिस्थिति को देखते हुए सारी उम्मीद डॉक्टरो पर ही टिकी हुई हैं। डॉक्टरो की वजह से ही हम इतने बड़े संकट से लड़ सके। वो डॉक्टर ही हैं जो अपनी परवाह किए बगैर मरीजो की दिन रात सेवा कर रहे हैं। आज भी बहुत सारे युवाओ का सपना डॉक्टर बनने का होता हैं। वैसे तो हर एक की अपनी-अपनी चाह होती हैं- कोई सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहता हैं तो कोई कमर्शियल पायलट बनने का सपना सजोता हैं।

लेकिन आज के इस लेख में हम आपको डॉक्टर कैसे बने? , MBBS Doctor Kaise Bane, डॉक्टर बनने के लिए कौन-कौन से कोर्स करने होते हैं? इस बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। इसलिए इस लेख को अंत तक पढे और जाने की कैसे आप भी एक सफल डॉक्टर बन सकते हैं।

अपने समाज में सबसे ज्यादा इज्जत अगर किसी को मिलती हैं तो वह एक डॉक्टर क्योकि हम लोग डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप समझते हैं। लेकिन एक सफल डॉक्टर बनना इतना आसान नहीं हैं इसके लिए आपको बहुत सारी मेहनत और लगन की आवश्यकता होती हैं। आपको एक अच्छे समय सारणी के हिसाब से अच्छे तरीके से पढ़ाई करनी होगी। वैसे तो अपने देश में डॉक्टर बनना इतना आसान काम नहीं हैं क्योकि इसमे पढ़ाई के साथ-साथ खर्चा भी बहुत आता हैं।

आज के इस शानदार लेख में हमारे करियर एक्स्पर्ट्स आपको एक सफल डॉक्टर कैसे बने? के संबंध में सारी बातें बताएँगे। तो आइए जानते हैं कि चिकित्सक (Doctor) बनने के लिए क्या-क्या करना होगा, कौन-कौन से सब्जेक्ट की पढ़ाई करनी होगी और इसकी पढ़ाई में कितना खर्च आता हैं।

डॉक्टर (Doctor) बनने के लिए जरूरी सबसे जरूरी बाते-

  1. आपका 12th में पीसीबी (PCB) सब्जेक्ट में पास होना अनिवार्य हैं।
  2. प्रत्येक सब्जेक्ट में 50% मार्क्स होना जरूरी हैं।
  3. अँग्रेजी सब्जेक्ट में अच्छी पकड़ होनी चाहिए।
  4. आपको लगन के साथ मेहनत करने की आदत होनी चाहिए एक सफल डॉक्टर बनने के लिए।

डॉक्टर (Doctor) कैसे बने? और डॉक्टर बनने के लिए क्या-क्या करना होगा?

एक सफल और फेमस डॉक्टर बनने के लिए आपको बहुत से चीजों की पढ़ाई करनी होती हैं साथ ही साथ आपको बड़ी लगन के साथ पढ़ाई करनी होती हैं। हम आपको एक सफल डॉक्टर बनने के लिए क्या-क्या करना होगा ये सारी जानकारी स्टेप टू स्टेप देने जा रहे हैं जिनको फॉलो करने से आप भी समझ जाएंगे कि What are the steps to become a doctor in Hindi.

1. 12th क्लास में बायोलॉजी सब्जेक्ट को चुने

अगर आप डॉक्टर बनने की ख़्वाहिश रखते हैं, तो आपको 10th क्लास के बाद विज्ञान वर्ग में बायोलॉजी (Biology) के सब्जेक्ट के साथ पढ़ाई करनी होगी। एक डॉक्टर बनने के लिए मान लीजिये यह पहला स्टेप हैं क्योकि 11th और 12th में बिना साइन्स पढे आप डॉक्टर बनने की कल्पना भी मत कीजिये। यह बात ध्यान में रखना बहुत जरूरी हैं-

  • आपको 11वीं और 12वीं में भौतिक विज्ञान (Physics) अच्छे से पढ़ना होगा।
  • बायोलॉजी सब्जेक्ट की अच्छे से पढ़ाई करे साथ ही साथ हर एक सब्जेक्ट में कम से कम 50% मार्क्स लाये।
  • रसायन विज्ञान (कैमिस्ट्रि) के सब्जेक्ट पर भी खूब ध्यान दे कर पढ़ाई करे।

2. एंट्रेंस एग्जाम की अच्छे से तैयारी करे

अगर आपका सपना डॉक्टर बनने का हैं तो इसके एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी आप 11वीं या 12वीं से ही शुरू कर दे। क्योकि यदि आपको डॉक्टर बनना होगा तो 12वीं के बाद कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए एंट्रेंस एग्जाम (Entrance Exam) तो क्लियर करना होगा। तभी आप डॉक्टर की पढ़ाई कर सकते हैं, हम आपको बता दे इसका एंट्रेंस एग्जाम बहुत ही हार्ड होता हैं। अगर आपकी तैयारी अच्छी नहीं हैं, तो इसका एंट्रेंस क्लियर करना बहुत मुश्किल साबित होगा। नीचे बताई जा रही बातों को ध्यान में रखे।

  • सबसे जरूरी सलाह यह हैं कि 11वीं और 12वीं के सब्जेक्ट को अच्छे से पढे। सारे सब्जेक्ट को अच्छे से समझ कर पढे क्योकि एंट्रेंस एग्जाम में जो आपने 11वीं और 12वीं में पढ़ा हैं, उसी के आधार पर प्रश्न पुछे जाते हैं। इस बात को बिल्कुल दिमाग में रखे कि 12वीं में आपके कम से कम 50% मार्क्स होने चाहिए। तभी आप एंट्रेंस एग्जाम में बैठने के काबिल माने जाएंगे।
  • आपका प्रयास यह हो कि 12वीं की पढ़ाई खत्म होने से पहले-पहले आपकी तैयारी काफी हो चुकी हो क्योकि जैसा की हमने पहले ही बताया कि एंट्रेंस एग्जाम काफी कठिन होता हैं और 12वीं के बाद ज्यादा तैयारी करने का टाइम भी नहीं मिलता हैं।
  • आप अच्छी तैयारी के लिए किसी कोचिंग इंस्टीट्यूट में जा सकते हैं, जोकि मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी करवाते हैं।
  • आज के समय में तो इंटरनेट आपके लिए सबसे अच्छा स्रोत हैं एंट्रेंस एग्जाम की अच्छी तैयारी और बेहतरीन टिप्स के लिए यदि आपके पास रुपयो की कमी हैं तो यूट्यूब में बहुत सारे ऐसे चैनल हैं जो बिल्कुल फ्री में मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी करवाते हैं।

3. एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन करे

अगर आपने 12वीं की परीक्षा 50% मार्क्स के साथ उत्तीर्ण कर ली हैं, और आपने अच्छी ख़ासी तैयारी भी कर रखी हैं, तो आप एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर आप 12वीं में अभी पढ़ रहे हैं या समकक्ष हैं, तो भी आप आल इंडिया मेडिकल एग्जाम (All India Medical Exam) या स्टेट लेवेल के लिए आवेदन कर के एग्जाम में बैठ सकते हैं। एक बात का ध्यान रहे कि एंट्रेंस एग्जाम में आने वाले मार्क्स ही यह तय करेंगे कि आपको कौन-सा कॉलेज मिलेगा। इसलिए एग्जाम का रिज़ल्ट आने के बाद काउन्सेलिंग (Counseling) होती हैं। रैंकिंग के आधार पर आपको कॉलेज मिलता हैं। इसके बाद आप एम्स (AIIMS), एमएच-सीईटी (MH-CET), एआईएमपीटी (AIMPT) इत्यादि जैसे बड़े-बड़े एंट्रेंस एग्जाम में बैठ सकते हैं।

डॉक्टर बनने के लिए एंट्रेंस एग्जाम को उत्तीर्ण करना अनिवार्य हैं तभी आपको कोई अच्छा कॉलेज मिलेगा और आप डॉक्टर बन पाएंगे। यदि आपके एंट्रेंस एग्जाम में अच्छे मार्क्स आते हैं, तो आपको गवर्नमेंट कॉलेज मिल जाएगा और फीस के पैसे भी बहुत कम लगेंगे। नीचे हम आपको कुछ पॉपुलर एग्जाम के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिनके लिए आप आवेदन कर सकते हैं-

  • AIIMS Entrance Examination- All India Institute of Medical Sciences (AIIMS)
  • AIPMT- All India Pre-Medical/Pre Dental Entrance Examination (AIPMT)
  • MH-CET- Maharashtra Common Entrance Test
  • DPMT- Delhi University Pre-Medical Test
  • PMET- Punjab Medical Entrance Test
  • UPMT- Uttar Pradesh Medical Entrance Test

4. एंट्रेंस एग्जाम को अच्छे मार्क्स के साथ पास करे

आप अगर अच्छे से एंट्रेंस एग्जाम को क्लियर कर लेते हैं, तो आपको अच्छे कॉलेज में प्रवेश मिल जाता हैं अब वहाँ आपको करीब 4.5 साल तक पढ़ाई करना होगा। कॉलेज पीरियड में भी आपको मन लगाकर पढ़ाई करनी होगी यदि आप एक सफल और फेमस डॉक्टर बनना चाहते हैं। पढ़ाई पूरी होने के बाद आपको एक साल के लिए किसी प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज में इनटर्नशिप करना बहुत जरूरी हैं एक “एमबीबीएस डॉक्टर (MBBS Doctor)” बनने के लिए।

5. डॉक्टर बनने के लिए इंटर्नशिप जरूर करे

जब आप मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की पढ़ाई पूरी कर लेते हैं तब उसके बाद आपको कम से कम 1 साल के लिए किसी अच्छे मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप बहुत ही जरूरी होती हैं। यानि की आपको पूरे 5.5 साल पढ़ाई करनी होती हैं एक एमबीबीएस डॉक्टर बनने के लिए। जैसे ही आप इंटर्नशिप पूरी कर लेते हैं तो आपको मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) द्वारा डिग्री प्रदान की जाती हैं। जिसके बाद आप किसी हॉस्पिटल में डॉक्टर बन सकते हैं।

यदि आप किसी एक फील्ड में स्पेशलिस्ट बनना चाहते हैं, तो आप MBBS की पढ़ाई पूरी करने के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन कर सकते हैं। इस तरह से आप एक सफल और फेमस डॉक्टर बन सकते हैं।

इसे भी पढे:-

SSC Full Form क्या हैं? | SSC की तैयारी कैसे करे?

Bank Manager कैसे बने?

NEET क्या हैं?

आईपीएस ऑफिसर कैसे बने?

आज के इस लेख में हमारे करियर एक्स्पर्ट्स से आपको बता दिया कि डॉक्टर कैसे बने? इसके लिए आपको कितनी मेहनत करनी पड़ेगी यदि आपके दिमाग में फितूर था अभी तक की एक डॉक्टर बनना बड़ा आसान कम हैं, तो यह बात बिल्कुल भूल जाइए क्योकि इसका एंट्रेंस एग्जाम ही इतना हार्ड होता हैं कि आपको एड़ी से चोटी का ज़ोर लगाना होता हैं, लेकिन हमारा उद्देश्य हैं कि हम आपको बेहतरीन जानकारी प्रदान करे। हम आपको हतोत्साहित नहीं कर रहे हैं, मेहनत करने वालो की कभी हार नहीं होती। यदि आपके इससे संबन्धित किसी भी प्रकार के निजी सवाल या सुझाव हैं, तो हमसे कॉमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं धन्यवाद !

About Author

Leave a Comment