EMI Calculator: Calculate EMI on Home, Car and Personal Loans

नमस्कार दोस्तो, यदि आप भी अपनी EMI Calculate करना चाहते हैं, तो हमारे द्वारा नीचे दिये जा रहे EMI Calculator की मदद से अपने Home Loan, Car & Personal Loan की ईएमआई निकाल सकते हैं।

बस आपको इस EMI Calculator में अपनी लोन की राशि, ब्याज दर और लोन की अवधि आदि की जानकारी भरकर, पूरे पेज में किसी भी खाली जगह पर टैब कर देना हैं, जिसके बाद खुद ही आपके लोन की ईएमआई कैल्कुलेट हो जाएगी।

EMI Calculator

What is EMI in Hindi? (EMI क्या होती हैं?)

अब हम आपको ईएमआई क्या होती हैं और इसका क्या मतलब होता हैं, इसके बारे में नीचे बताने जा रहे हैं।

EMI का मतलब होता हैं- Equated Monthly Installment यानि कि समान मासिक किस्त।

जब हम किसी बैंक या वित्तीय संस्था से लोन लेते हैं तो प्राप्त लोन के Repayment पर अदा की जाने वाली राशि, जिसमे कि Interest+ Principal Amount जुड़ा होता हैं, उसे ईएमआई कहा जाता हैं।

वैसे EMI Calculate करने के लिए इस फोर्मूले का प्रयोग किया जाता हैं-

 EMI = P × r × (1 + r)n/((1 + r)n – 1)

इसमे EPRN का मतलब इस प्रकार हैं-

E= EMI

P= Principal Amount

R= Interest Rate (On Monthly Basis)

N= Loan Tenure (In Months)

इन सभी के Base पर किसी भी लोन की EMI Calculate की जा सकती हैं।

उदाहरण के लिए-

Q. माना कि आप 7 लाख रुपये का पर्सनल लोन लेते हैं जिसका ब्याज दर 12% और अवधि 5 वर्ष (60 महीने) तो उसकी ईएमआई क्या होगी?

Ans. ऊपर दिये गए सूत्र के अनुसार-

✧ Loan EMI= ₹15,571

✦ Total Repayment= ₹9,34,267 (15,571*60)

✦ Total Interest= ₹2,34,267 (9,34,267 – 7,00,000)

EMI Calculator
वर्षमूलधन ₹ब्याज ₹कुल
भुगतान
11,08,70378,15015.53%
21,22,48964,36433.03%
31,38,02448,82952.75%
41,55,52931,32474.96%
51,75,25411,599100.00%

हमारे द्वारा ऊपर दिये गए सारणी में देख सकते हैं कि कैसे शुरुआती महीनो की ईएमआई में ब्याज की राशि ज्यादा और प्रिन्सिपल अमाउंट कम होता हैं, जबकि आखिरी के महीने में Principal Amount ज्यादा होता हैं और Interest Amount कम होता हैं।

How to Calculate Loan EMI in Hindi? (लोन ईएमआई कैसे कैलकुलेट करे?)

हमारे द्वारा ऊपर दिये गए EMI Calculator की मदद से आप किसी भी लोन की ईएमआई ज्ञात कर सकते हैं, जैसे-

किसी भी प्रकार के लोन की ईएमआई कैलकुलेट करने के लिए निम्न ब्योरा इस प्रकार एंटर करे।

1 Loan Amount (₹)

आप जितना लोन लेना चाहते हैं या जितने लोन के लिए आप Eligible हैं।

2 Interest Rate (%)

इस ब्लॉक में आपको लोन की ब्याज दर दर्ज करना हैं, जोकि अलग-अलग बैंको की भिन्न-भिन्न हो सकती हैं।

3 Loan Tenure (Year/Month)

आखिरी में जितने वर्षो के लिए लोन लिया जा रहा हैं, उसकी अवधि दर्ज करे।

4 EMI Calculated

इतनी डिटेल्स भरते ही आपकी ईएमआई की गणना हो जाएगी।

EMI में बदलाव कैसे होता हैं?

समान्यतः कोई बैंक या वित्तीय संस्था आपको कितना लोन देगी यह आपके Credit Score पर निर्भर करता हैं। और आपकी ईएमआई कितनी होगी यह आपके लोन अमाउंट, ब्याज अवधि पर मापा जाता हैं।

तो सीधी सी बात हैं, कि यदि इन तीनों में से किसी भी एक फैक्टर में बदलाव होता हैं, तो उसका सीधा असर आपकी ईएमआई पर पड़ता हैं।

इस सामान्य से बदलाव को आप ऊपर दिये गए EMI Calculator की मदद से समझ सकते हैं।

Loan Prepayment (पूर्व भुगतान)

इस बात का सीधा मतलब हैं कि आप अपने लोन का भुगतान समय से पहले करना चाहते हैं।

ऐसी स्थिति में आपके लोन की अवधि कम हो जाती हैं, और आप लोन से जल्दी मुक्त हो जाते हैं, लेकिन इन्ही सब कारणो की वजह से बैंक को ब्याज नही पाता और उन्हे घाटा होता हैं।

इन्ही सब चीजों की भरपाई करने के लिए बैंक Closure Charges लेता हैं जिससे वह अपने ब्याज के हुए घाटे को थोड़ा Reduce कर सके। जिसके कारण बैंक को ज्यादा घाटा नहीं होता और वह आसानी से manage कर पाते हैं।

हम आशा करते हैं कि अब आप भलीभाँति समझ गए होंगे कि EMI क्या होती हैं? और EMI Calculate कैसे करते हैं? यदि आपके इससे संबन्धित कोई सवाल या सुझाव हैं तो हमसे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। धन्यवाद!

About Author

Leave a Comment