How to become a DSP? | डीएसपी कैसे बने ?

नमस्कार दोस्तो, यदि कोई अभ्यार्थी अपने स्कूल और कॉलेज के समय में लक्ष्य बना लेता हैं, कि उसको भविष्य में एक अच्छे और सम्मानित सरकारी पद में कार्य करना हैं, तो वह उसी लगन और निष्ठा के साथ पढ़ाई में मेहनत करता हैं। लगभग सभी युवाओ का सपना होता हैं, कि सरकारी नौकरी ही करे।

जिन युवाओ का लक्ष्य पुलिस के सम्मानित पद पुलिस उपअधीक्षक बनने का होता हैं, उनको स्कूल और कॉलेज टाइम में संयम और धैर्य के साथ पढ़ाई में मेहनत करनी पड़ती हैं।

आज के इस शानदार लेख में हम आपको डीएसपी कैसे बने? के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे, जिससे यदि आपके मन में भी How to Become a DSP? के संदर्भ में किसी भी प्रकार के संदेह होंगे तो इस लेख को अंत तक पढ़ लेने के बाद आपको सारी जानकारी मिल जाएगी।

अगर हम बात करे एक डीएसपी की तो यह एसपी के बाद जिले में पुलिस विभाग में सबसे ऊंचा पद माना जाता हैं, जो भी व्यक्ति इस पद की ज़िम्मेदारी को संभालता हैं, वह जिले के सारे पुलिस के संबन्धित अधिकारियों की ज़िम्मेदारी का निर्वहन करता हैं।

लेकिन एक बात को युवा दिमाग में बैठाल ले कि डीएसपी बनना कोई आसान काम नहीं हैं, इसके लिए एक अभ्यार्थी को कड़ी मेहनत के साथ-साथ बहुत ही धैर्य रखना पड़ता हैं।

यदि आप भी डीएसपी बनने के सपना देखते हैं, तो बिल्कुल सही लेख में आ गए हैं, इस लेख को आखिरी तक पढ़ लेने के बाद डीएसपी बनने से संबन्धित सभी प्रकार के सवालो का जवाब आपको मिल जाएगा।

डीएसपी कैसे बने ?

आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दे कि डीएसपी एक राज्य स्तर का कर्मचारी होता हैं, जिसके तहत एक तहसील में आने वाले जितने भी थाने होते हैं उनकी सबकी रेपोर्टिंग डीएसपी के पास होती हैं। जिस एरिया में नियुक्ति की जाती हैं किसी भी डीएसपी की उस एरिया के कानून व्यवस्था के साथ-साथ समय-समय पर पुलिस के कर्मचारी के कामो की समीक्षा करने का काम भी एक डीएसपी का ही होता हैं।

एक डीएसपी पद पर कार्य करने वाले को काफी मान-सम्मान मिलता हैं, क्योकि वह राज्य का पुलिस का प्रतिनिधि होता हैं।

इस वजह से वह पुलिस अधिकारियों को निर्देश देकर सभी प्रकार के कानून व्यवस्था को बनाए रखने का काम एक डीएसपी का होता हैं, एक डीएसपी की पहचान उसके कंधो पर लगे तीन स्टार होते हैं, जिसके नीचे एक लाल रंग की पट्टी लगी होती हैं।

DSP का Full Form क्या होता हैं?

डीएसपी का फुल फॉर्म “Deputy Superintendent of Police” होता हैं, अगर बात हिन्दी में करे तो डीएसपी को “पुलिस उपाधीक्षक” भी कहते हैं। यह बहुत ही पावरफुल सरकारी पोस्ट हैं, जिसके हाथ में एक जिले में अच्छी कानून व्यवस्था बनाए रखने की ज़िम्मेदारी होती हैं।

DSP Full From in HindiDeputy Superintendent of Police
DSP Full From in Englsihपुलिस उपाधीक्षक

डीएसपी बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता

एक डीएसपी बनने के लिए भारत के किसी भी विश्वविद्यालय ने ग्रेजुएसन की डिग्री होना अत्यंत आवश्यक हैं। इसके बाद ही आप डीएसपी के पोस्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि अपने फ़ाइनल सेमेस्टर का एग्जाम दिया हैं, और वेकेंसी आ गई हैं, तो आप आवेदन कर सकते हैं।

एक अभ्यार्थी किसी भी विषय से 12वीं के बाद ग्रेजुएसन कर सकता हैं, किसी विशेष स्ट्रीम से ग्रेजुएसन या 12वीं उत्तीर्ण करना जरूरी नहीं हैं।

डीएसपी बनने के लिए उम्र सीमा

मुख्यतः डीएसपी बनने के लिए आवेदक की उम्र 21 वर्ष से लेकर 30 वर्ष के बीच में होनी चाहिए, अगर आप आरक्षित वर्ग से संबंध रखते हैं, तो सरकारी नियमो के आधार पर आपको उम्र सीमा में छूट प्रदान की जाती हैं।

  1. यदि आप एससी या एसटी वर्ग से ताल्लुक रखते हैं, तो आपको 5 साल की उम्र में छूट प्रदान की जाएगी।
  2. अगर आप ओबीसी वर्ग से आते हैं, तो आपको 3 साल की उम्र में छूट प्रदान की जाएगी।

डीएसपी बनने के लिए शारीरिक योग्यता

जैसा कि हमने आपको ऊपर ही बताया की एक डीएसपी के ऊपर जिले के कानून व्यवस्था को संभालने की ज़िम्मेदारी होती हैं। पूरे जिले अपराध निरोधक व्यवस्था को कायम रखने की विशेष ज़िम्मेदारी होती हैं। इसलिए आयोग डीएसपी चुनने की प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता को भी मापती हैं।

Related Post – How to Become IPS Officer?| IPS full form (आईपीएस ऑफिसर कैसे बने?)

तो आइए जानते हैं कि इस पद के लिए कौन-कौन-सी शारीरिक योग्यताए महत्वपूर्ण हैं।

  • अगर आवेदक एक पुरुष हैं, तो उसकी लंबाई 168 सेंटीमीटर होना चाहिए।
  • यदि आवेदक एक महिला हैं, तो उसकी लंबाई कम से कम 155 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
  • अगर आवेदक एक पुरुष हैं, तो उसके चेस्ट का साइज़ कम से कम 84 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
  • कोई भी आवेदक को उसको पूर्ण रूप से मानसिक और शारीरिक तौर से स्वस्थ होना चाहिए।
  • आवेदक की दृष्टि 6/6 या 6/9 होनी चाहिए।

डीएसपी बनने के लिए आवेदन प्रक्रिया

“Union Public Service Commission” के द्वारा इस पद की भर्ती की जाती हैं। इसलिए जब भी आप इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो यूपीएससी से द्वारा जारी किए गए नोटिफ़िकेशन से अपडेट रहे। अगर आप एक नियमित इंटरनेट यूजर हैं, तो यूपीएससी की आधिकारिक वैबसाइट से आने वाली वेकेंसी से संबन्धित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

डीएसपी की चयन प्रक्रिया

इस पद में नौकरी पाने के लिए एक अभ्यार्थी को निम्न प्रकार की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता हैं, यूपीएससी के द्वारा निकली गई वेकेंसी के लिए लाखो युवा तैयारी कर रहे हैं।

परंतु सिलेक्शन उन्ही युवाओ का होता हैं, जो हिम्मत को न हारते हुए, पूरी लगन व निष्ठा के साथ पढ़ाई में मेहनत करते हैं, इसकी चयन प्रक्रिया के बारे में हम नीचे आपको जानकारी देने जा रहे हैं।

Related Post- How to become Police Constable? | (पुलिस कांस्टेबल कैसे बने?) इसकी योग्यता, सैलरी कितनी होती हैं?

  • प्रारंभिक परीक्षा
  • मुख्य परीक्षा
  • फिजिकल टेस्ट
  • मेडिकल टेस्ट
  • इंटरव्यू (साक्षात्कार)

DSP की सैलरी कितनी होती हैं?

अगर हम बात करे डीएसपी की सैलरी कितनी होती हैं, तो इसको सरकार के द्वारा 56100 रुपये तक का मासिक वेतन दिया जाता हैं, आगे चलकर यही वेतन 110000 से 135000 तक कर दिया जाता हैं।

इसके साथ ही साथ एक डीएसपी को सरकार के द्वारा कई तरह की सुविधाए जैसे सरकारी वाहन , बंगला और नौकर-चाकर घरेलू और बाहरी कार्य के लिए, और कई सारे सरकारी भत्ते भी सरकार के द्वारा दिये जाते हैं।

डीएसपी की तैयारी कैसे करे?

हमारे प्रिय पाठको ऊपर हमने आपको डीएसपी बनने के लिए सभी मुख्य जानकारी देने की पूरी कोशिश की हैं। अब नीचे हम आपको बताने जा रहे हैं की डीएसपी बनने के लिए आपको किस तरह से तैयारी करनी चाहिए जिससे अपने सेलेक्ट होने के चान्स बढ़ जाए। आइए तो जानते हैं –

  • पहले पड़ाव में आप 10वीं तक की NCERT की किताब के माध्यम से अध्ययन करे।
  • नियमित रूप से 8-10 घंटे की पढ़ाई करे, अपने अनुरूप टाइम टेबल सेट करे।
  • कोशिश करे की प्रतिदिन पढ़ाई के बाद रिवीजन जरूर करे।
  • सुबह उठ कर ध्यान-योग जैसी क्रियाए करे इससे निश्चित रूप से आपको काफी मदद मिलेगी।
  • अगर आप चाहे तो कोई अच्छी कोचिंग पर जा सकते हैं, जहां पर आपको अच्छा Guidance मिलेगा।
  • देश-दुनिया से अपडेट रहने के लिए करेंट अफेयर्स से संबन्धित पत्रिका या समाचार पत्र पढे।
  • अपने सहपाठिओ के साथ किसी टॉपिक पर डिस्कस करे इससे आपको इंटरव्यू में काफी मदद मिलेगी।

इसे भी पढे:-

मरीन इंजीनियर (Marine Engineer) क्या है? कैसे बने पूरी जानकारी।

CDS का फुल फॉर्म क्या हैं? | CDS full Form in Hindi

How to become Income Tax officer? | इनकम टैक्स ऑफिसर कैसे बने?

आज के इस शानदार लेख में हमने आपको डीएसपी कैसे बने? के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की हैं, हम आशा करते हैं की इस लेख से आपको काफी मदद मिलेगी, अगर आपको इससे संबन्धित किसी भी प्रकार के सवाल या सुझाव देने हैं, तो हमसे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। धन्यवाद !

About Author

Leave a Comment