How to become Police Constable? | (पुलिस कांस्टेबल कैसे बने?) इसकी योग्यता, सैलरी कितनी होती हैं?

नमस्कार दोस्तो, अपने उत्तर भारत में अधिकतर युवाओ की दिली ख़्वाहिश होती हैं, कि वह पुलिस विभाग (Police Department) में अपनी सेवा प्रदान कर सके। यदि आपके अंदर यह जुनून हैं कि आम जनता की ईमानदारी से सेवा करते हुए अपराधियो के दिल में दर पैदा कर सके, तो आप कड़ी मेहनत करके पुलिस कांस्टेबल बनाने का सपना पूरा कर सकते हैं।

बहुत सारे ऐसे युवा हैं जो पुलिस कांस्टेबल कैसे बने? के बारे में सही मार्गदर्शन या जानकारी का अभाव रहता हैं। इसी वजह से उन युवाओ को पुलिस कांस्टेबल का पद नहीं मिल पा रहा हैं। उसका कारण यह हैं कि उनको पता ही नहीं हैं पुलिस कांस्टेबल की तैयारी कैसे करे? आज के इस लेख में हमारे Career Experts आपको पुलिस कांस्टेबल बनने में मदद करने के लिए विस्तृत जानकारी देने जा रहे हैं।

हमारे इस लेख को पूरा पढ़ लेने के बाद, आपको पुलिस कांस्टेबल के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी।

यदि आप भी पुलिस पुलिस विभाग में भर्ती होने का जज्बा रखते हैं, तो आप भी पुलिस कांस्टेबल के पद में अपना करियर बना सकते हैं, क्योकि इस विभाग में राज्य सरकार के द्वारा लगभग हर साल भर्ती आयोजित की जाती हैं। इस तरह एक मध्यम वर्गीय युवा पुलिस कांस्टेबल बन कर अपना भविष्य संवार सकते हैं।

हमारे करियर एक्स्पर्ट्स आपको सही मार्गदर्शन देंगे, जिससे आपको भी पुलिस कांस्टेबल बनने के बारे में सम्पूर्ण जानकारी हो जाएगी।

उदाहरण के लिए- पुलिस कांस्टेबल क्या हैं?, पुलिस कांस्टेबल कैसे बने?, पुलिस कांस्टेबल के लिए पात्रता, चयन प्रक्रिया, पुलिस कांस्टेबल की तैयारी कैसे करे?,और पुलिस कांस्टेबल के लिए आवेदन कैसे करे?, पुलिस कांस्टेबल की सैलरी कितनी होती हैं?

What is Police Constable in Hindi? पुलिस कांस्टेबल क्या होता हैं?

हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि पुलिस कांस्टेबल का पद इस विभाग के सबसे निचले रैंक का होता हैं। इसके बावजूद यह बहुत ही जिम्मेदार पद माना जाता हैं। कहने का मतलब साफ हैं कि पुलिस विभाग के अनुसार, सभी प्रकार की आपराधिक गतिविधियो पर नज़र रखना और रोकथाम करना इनका मुख्य उद्देश्य होता हैं।

इसके साथ ही, सभी उच्च पुलिस अधिकारियो के संवैधानिक निर्देशों का अक्षर सह पालन करना पुलिस कांस्टेबल का परम कर्तव्य हैं। जिससे अपने क्षेत्र में आम जन मानस की जीवन और संपत्ति की रक्षा कर सके। साथ ही साथ कांस्टेबल उस क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता हैं।

पुलिस कांस्टेबल को हवलदार भी कहा जाता हैं।

How to Become Police Constable in Hindi? (पुलिस कांस्टेबल कैसे बने?)

यदि कोई छात्र पुलिस विभाग में भर्ती होने का जुनून रखता हैं, तो वह दसवी या बारहवी के बाद पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा दे सकता हैं। लेकिन पुलिस कांस्टेबल में सफलता प्राप्त करने के लिए, विद्यार्थी को लक्ष्य के अनुसार पुलिस परीक्षा का अध्ययन करना होगा, और साथ में अभ्यार्थी को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य होना बहुत ही जरूरी हैं।

सबसे खास बात यह हैं कि अभ्यार्थी को अपने राज्य के अनुसार निर्धारित पाठ्यक्रम पैटर्न के आधार पर अच्छी तरह से अध्ययन करना चाहिए। आपको छाती की चौड़ाई पर ध्यान देना जरूरी हैं, क्योकि यह समस्या ज़्यादातर युवाओ के साथ होती हैं।

यदि किसी उम्मीदवार की छाती की चौड़ाई कम हैं, तो उसे दौड़ लगानी चाहिए, पुशअप करने चाहिए। इसके साथ ही अच्छा भोजन लेना अति आवश्यक हैं, और प्रतिदिन आराम करना चाहिए। ताकि आपको पुलिस कांस्टेबल का फ़िज़िकल टेस्ट पास करने में कोई परेशानी न हो।

हम आपको बता दे कि पुलिस में भर्ती होने के लिए उम्मीदवार को पहले लिखित परीक्षा देनी होती हैं, फिर अभ्यार्थी को शारीरिक योग्यता, प्रमाण पत्र सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के आधार पर परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती हैं। फिर जाकर आप पुलिस कांस्टेबल के रूप में सफल होते हैं।

Qualification for Police Constable in Hindi (पुलिस कांस्टेबल के लिए योग्यता)

यदि आपका भी पुलिस कांस्टेबल बनने का जुनून हैं, तो आपके पास कुछ योग्यता होना बहुत ही जरूरी हैं।

10 वीं या 12 वीं पास

पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए उम्मीदवार को किसी भी विषय में 10 वीं या 12 वीं उत्तीर्ण होना जरूरी हैं।

शारीरिक दक्षता

पुलिस कांस्टेबल में भर्ती होने के लिए उम्मीदवार का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य होना भी अति आवश्यक हैं।

उम्र सीमा

पुलिस कांस्टेबल के आधार पर सामान्य श्रेणी के लिए आयु सीमा 18 से 23 वर्ष के बीच में होना चाहिए, जबकि आरक्षण के लिहाज से ओबीसी श्रेणी के लिए 3 वर्ष और एससी/एसटी वर्ग के लिए 5 वर्ष की छूट प्रदान की गईं हैं। इसके साथ ही अन्य वर्गो के लिए निम्न प्रकार की छूट दी जाती हैं।

Police Constable Selection Process (पुलिस कांस्टेबल चयन प्रक्रिया)

हम आपको बता दे कि पुलिस कांस्टेबल में भर्ती होने के लिए उम्मीदवार को कई चरणों से गुजरना पड़ता हैं, जिसे आपको जानना बहुत जरूरी हैं।

  • Written Exam (लिखित परीक्षा)
  • Physical Test (शारीरिक परीक्षा)
  • Certificate verification (प्रमाणपत्र सत्यापन)
  • Medical Test (चिकित्सा परीक्षण)

पुलिस कांस्टेबल चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा: पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा में आपसे वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पुछे जाते हैं, जो अधिकतर ऑनलाइन/ऑफलाइन या ओएमआर शीट के तहत लिखे जाते हैं। इस परीक्षा में Minus Marking (गलत उत्तरो के लिए नकारात्मक अंकन) का भी प्रावधान हैं। इसमे आपसे सामान्य अध्ययन, समकालीन मुद्दे, तार्किक तर्क, करेंट अफेयर्स, कम्प्युटर का सामान्य ज्ञान आदि से संबन्धित प्रश्न पुछे जाते हैं।

शारीरिक परीक्षा: अगर कोई उम्मीदवार अपनी श्रेणी के आधार पर लिखित परीक्षा को उत्तीर्ण कर लेता हैं, तो उसे शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया जाता हैं, जिसमे उम्मीदवार को 5 किमी की दौड़ 25 मिनट में पूरी तथा महिला उम्मीदवार को 5 किमी की दौड़ 35 मिनट में पूरी करनी होती हैं। इसके बाद सफल अभ्यार्थी की ऊंचाई और छाती को मापा जाता हैं।

प्रमाणपत्र सत्यापन: अगर कोई आवेदक भौतिक मानदंडो को पूरा कर लेता हैं, तो उनको प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए बुलाया जाता हैं, जिसके अंतर्गत मूल प्रमाणपत्रो की जांच की जाती हैं। यदि उम्मीदवार के प्रमाणपत्र सही पाये जाते हैं, तो उन्हे चिकित्सा परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाता हैं।

मेडिकल परीक्षा: इसमे उम्मीदवार का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता हैं, जिसमे उम्मीदवार की आँख, नाक, कान तथा शरीर के अन्य हिस्सो की जांच की जाती हैं। आपके आंखो की दृष्टि 6/6 होना जरूरी हैं। इसमे पूरी तरह से फिट और स्वस्थ्य उम्मीदवार को सफल घोषित किया जाता हैं, और प्रशिक्षण के लिए पुलिस प्रशिक्षण शिविर भेजा जाता हैं।

यदि उम्मीदवार इन सारे चरणों को पूरा कर लेता हैं, तब उसे राज्य सरकार के द्वारा एक पुलिस कांस्टेबल के पद पर नियुक्त कर दिया जाता हैं।

How to Prepare for Police Constable in Hindi (पुलिस कांस्टेबल की तैयारी कैसे करे?)

यदि आप भी पुलिस कांस्टेबल की तैयारी करके सफल होना चाहते हैं, तो सबसे पहले, अपने राज्य के अनुसार, पुलिस भर्ती में पुछे गए प्रश्नो के अनुसार पुस्तके खरीदे, सिलेबस पैटर्न के आधार पर तैयारी करे। इसके साथ पुलिस कांस्टेबल के पद को प्राप्त करने के लिए लक्ष्य के अनुसार अध्ययन करे।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह हैं कि उम्मीदवार राज्य स्तर की तैयारी के अनुसार सभी विषयो पर बराबर ध्यान दे, जिससे आपकी दिनचर्या बनी रहे। साथ ही साथ कम समय में अधिक अध्ययन करने के लिए शॉर्टकट सीखने की कोशिश करते रहे।

हमारे करियर एक्स्पर्ट्स सलाह देते हैं कि पुलिस कांस्टेबल की अच्छी तैयारी करने के लिए टाइम टेबल बना कर पढ़ाई करे। हर विषय के अच्छे नोट्स तैयार करे, साथ ही साथ करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान, रिजनिंग आदि विषयो पर अधिक ध्यान दे, बीते सालो के प्रश्न पत्रो को हल करे।

पुलिस कांस्टेबल की शारीरिक परीक्षण में सफलता पाने के लिए, एक अच्छी दिनचर्या बना कर दौड़ना चाहिए और अच्छी डाइट लेनी चाहिए ताकि आपका शरीर फिट रहे, साथ ही साथ मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहने के लिए व्यायाम करे।

How to Apply for Police Constable in Hindi (पुलिस कांस्टेबल के लिए आवेदन कैसे करे?)

पुलिस कांस्टेबल में भर्ती होने का जज्बा रखने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से आवेदन कर सकते हैं, इसके साथ ही राज्य के ओफिसियल वैबसाइट में जाकर भी आवेदन कर सकते हैं।

किसी भी राज्य के अनुसार भर्ती की जानकारी प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवार समाचार पत्र, रोजगार पत्र और इंटरनेट के माध्यम से पुलिस कांस्टेबल भर्ती की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Police Constable Salary (पुलिस कांस्टेबल वेतन)

अगर बात हम पुलिस कांस्टेबल के वेतन की करे तो इनका वेतन वेतनमान अच्छा होता हैं, मुख्य रूप से एक पुलिस कांस्टेबल का वेतन 5200 से 20200 प्रति माह होती हैं। इसके साथ ही 2400 पे ग्रेड होता हैं, और कांस्टेबल में चयनित उम्मीदवार विभिन्न भत्ते और लाभ प्राप्त करने के हकदार हैं।

हम आपको बता दे अलग-अलग राज्य के लिए कांस्टेबल का वेतनमान अलग-अलग हो सकता हैं, इसलिए हम कह सकते हैं कांस्टेबल का वेतन बहुत सम्मानजनक होता हैं।

इसे भी पढे:-

तहसीलदार (Tehsildar) कैसे बने? तहसीलदार बनने लिए योग्यताऔर सैलरी

How to Become a Fitness Trainer & Fitness Trainer salary, Eligibility?

What is an IFS officer and how to become? are its qualifications and salary?

full form of a Ph.D.?

आज के लेख में हमारे करियर एक्स्पर्ट्स ने आपको पुलिस कांस्टेबल में भर्ती होने के लिए विस्तृत जानकारी प्रदान की उम्मीद हैं कि आपको जरूर पसंद आया होगा, यदि आपके निजी सवाल या सुझाव हैं तो हमसे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। धन्यवाद !

About Author

Leave a Comment