Meme Meaning in Hindi | Meme क्या हैं?और Meme कैसे बनाते हैं?

नमस्कार दोस्तो, वर्तमान के सोशल मीडिया युग में आपको Facebook, Instagram, WhatsApp या कोई और Social media sites & Applications में Memes देखने को मिल जाते हैं। इनमे से Funny Memes, Sad Memes, Inspirational Memes या और भी तरह के Memes हो सकते हैं। क्या आपने कभी जानने कि कोशिश की हैं कि आखिर Meme Meaning क्या होता हैं? हम इसको हिन्दी में क्या कहते हैं? और Meme कैसे बनाते हैं?

यदि आप भी यह सर्च कर रहे हैं कि Meme Meaning in Hindi क्या होता हैं? तो आप बिलकुल सही लेख पर आ गए हैं।

अगर Social Media experts की राय मानी जाए तो Social Media पर Followers, Like और Share बढ़ाने के लिए या अपने प्रोफ़ाइल के लिए Active Fans बनाने के लिए ‘Meme’ सबसे उपयोगी साबित होता हैं। हम Meme किसी भी व्यक्ति, वस्तु, स्थान पर बना सकते हैं। आपने स्वयं भी कई बार Internet funny animal memes, Politician memes या कई प्रकार के Emotional, funny और Inspirational meme देखे होंगे।

परन्तु शायद आपको यह ज्ञात न हो कि Meme का Meaning क्या होता हैं? और सबसे पहले इसको किसने बनाया?

आइए जानते हैं कि Meme Meaning क्या होता हैं?

What is the Meaning of Memes in Hindi?

आपको यह ज्ञात होना जरूरी हैं कि इंटरनेट में पिछले कुछ सालो से Meme का इस्तेमाल कॉमन हुआ हैं। आज के समय में यह बहुत ही पॉपुलर हैं, ऐसे में लोगो को लगता हैं कि यह इंटरनेट में बिल्कुल नया चलन हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं हैं Meme का सबसे पहले प्रयोग 1976 में किया गया था।

Meme Meaning in Hindi: एक विचार या व्यवहार जो संस्कृति मे एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक फैलता हैं। 

हम आपको बता दे कि Richard Dawkins की किताब The Selfish Gene 1976 में प्रकाशित हुई थी। ‘Meme’ शब्द का प्रयोग पहली बार उसी Book में किया गया था। Meme शब्द Mimeme नामक शब्द से लिया गया हैं। जिसका मतलब होता हैं कि-

विचारो और सांस्कृतिक घटनाओ के प्रसार को समझाने में विकासवादी सिद्धांत (Evolutionary principles in explaining the spread of ideas and cultural phenomena.) 

Meme का Original मतलब Richard द्वारा बताया गया हैं। लेकिन Internet Meme का मतलब कुछ और ही होता हैं।

हम आपको बता दे कि Internet Meme एक ऐसा Idea, Media Activity हैं, जो की mimicry और Humorous Purpose से एक व्यक्ति द्वारा किसी दूसरे व्यक्ति, स्थान या वस्तु के लिए प्रयोग किया जाता हैं। Meme में Image, Video और GIF में से किसी भी तरह का हो सकता हैं या फिर कोई Text हो सकता हैं।

Internet Meme:- इसका Concept 1990 के समय में सबसे पहले Usenet (Worldwide discussion system) पर शेयर किया गया था। फिर उसके बाद 2005 में Youtube पर एक Meme Video शेयर किया गया था, जिसका नाम Rickrolling Meme बहुत पॉपुलर हुआ था। उस समय लोगो ने इसको जमकर Share किया गया। उसी समय से Internet Memes लोगो के दिमाग में छा गया।

List of Popular Memes on the Internet:

हम आपको बता दे कि Meme के लिए कोई एक या दो Topics decide नहीं हैं, Meme हम किसी भी व्यक्ति या टॉपिक पर बना सकते हैं। परन्तु कुछ ऐसे टॉपिक हैं जो शुरुआत से लेकर आज तक फ़ेमस हैं और उन्हे Classification of Memes के नाम से भी जाना जाता हैं।

Classic Memes:

इस तरह के Meme एक व्यक्ति का Image होता हैं उसके ऊपर और नीचे Impact font में Text लिखा होता हैं, ऐसे सभी Meme Classic Category में आते हैं।

Classic memes faces
Classic Memes

Dank Memes:

यह Dank Memes सबसे ज्यादा बेहतर होते हैं, जो किसी अनोखे विचार के साथ बनाए जाते हैं, और इन्हे Internet in Jokes के नाम से भी जाना जाता हैं। इस तरह के Memes ज़्यादातर Popular television shows, Movies और games पर बनाए जाते हैं।

dank memes
Dank Memes

हम आपको बता दे कि बहुत ऐसे Memes types हैं, जोकि इंटरनेट में बहुत ज्यादा पॉपुलर हैं, जैसे कि- Marketing, Pape, Vine, LOLcats, Surreal आदि इसका इस्तेमाल बहुत होता हैं, Social media और WhatsApp meme के तौर पर।

One-Hit Wonder Memes:

Memes की दुनिया में यह सबसे Rare Memes हैं यह सबसे अच्छी Meme type हैं, इसमे ज़्यादातर केवल एक बार ही बनाए जाते हैं या फिर कह लीजिये कि यह Meme केवल एक काम के लिए ही बनाए जाते हैं। उदाहरण के तौर पर- किसी खूबशूरत फोटो पर एक अच्छा सा कैप्शन लिख कर उसको शेयर कर देना हैं। इसका सबसे ज्यादा प्रयोग Music पर Meme बनाने के लिए होता हैं।

The Education Memes:

आपको बता दे कि इस तरह के Memes आम लोगो के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। क्योकि इसमे Memers Education जुड़े सभी Problem का Solution meme के माध्यम से Funny तरीके से शेयर करते हैं। इस पद्धति से लोग इन्हे बड़ी आसानी से याद कर लेते है।

The Trenders Meme:

इस तरह के Memes Social Media में कुछ समय के लिए ही ट्रेंड में रहते हैं फिर एकदम से गायब हो जाते हैं, लेकिन जब तक social media में रहते हैं बहुत तेज़ी से ट्रेंड करते हैं। और सभी Users का Attention अपनी तरफ खींच लेते हैं। उदाहरण के तौर पर- आपने कुछ दिन पहले Binod पर बहुत सारे Memes देखे होंगे।

The Series Memes:

इसका जैसा नाम हैं Series Meme यह एक Collection में तैयार किया जाता हैं, और आपने Instagram में बहुत सारे ऐसे अकाउंट देखे होंगे जोकि एक जैसे Memes शेयर करते हैं और उनका पूरा कलेक्शन एक Series में होता हैं।

How to Make Memes? Memes कैसे बनाये?

यदि आप चाहे तो पहले से बने Free memes Download कर सकते हैं या आप अपनी मर्जी से Meme बना सकते हैं। यदि आपको Photoshop Photo editing software की जानकारी रखते हैं, तो आप उससे Own custom memes बना सकते हैं। साथ ही साथ बहुत सारे ऐसे ऑनलाइन Tools भी हैं जहां से आप Meme बना सकते हैं, किसी भी ट्रेंडिंग टॉपिक पर, हम ऐसे ही आपको नीचे एक ऐसे Free Meme maker tool के बारे में बताने जा रहे हैं।

Imgflip.com

आपको पता होना चाहिए कि यह Fastest & Free Meme generator website हैं जहां से आप अपने जरूरत के हिसाब से कोई भी Trending & Viral Topic पर बना सकते हैं। यह टूल कैसे काम करता हैं आइए इसे समझते हैं-

Imgflip वैबसाइट पर पहले एक sample image होता हैं और यदि आप चाहे तो Test कर सकते हैं कि कैसे Memes बनाए जाते हैं।

वैबसाइट में Visit करने के बाद आप जिस Image पर Meme बनाना चाहते हैं, Upload your own image पर क्लिक करके उस image को अपलोड कर ले। यदि आपके पास meme बनाने के लिए Perfect image नहीं हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं हैं, इस वैबसाइट पर पहले से भी बहुत सारी Image उपलब्ध हैं। जिनमे आप text add कर सकते हैं।

imgflip.com

किसी meme को आकर्षक बनाने में सबसे महत्वपूर्ण होता हैं उसमे लिखा गया Text, इसमे हमको दो Default text box मिलते हैं, जिनसे हम image पर text add कर सकते हैं, यदि हमे दो ज्यादा Text box की जरूरत हैं, तो हम और भी add कर सकते हैं साथ ही साथ text color और alignment manage कर सकते हैं।

जब हम Text add कर देते हैं, तो हमारा Meme ready हो जाता हैं, इसके बाद Generate button पर Click करके इसे Facebook, Instagram, Twitter, Email या किसी अन्य Social media platform पर शेयर किया जा सकता हैं इसको website के embed किया जा सकता हैं और यदि चाहे तो इसे Download भी कर सकते हैं।

Meme बनाने के क्या फायदे हैं?

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि लोग Memes मज़े के लिए शेयर करते हैं, लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि Memes पैसे कमाने का मुख्य Source भी हैं।

कुछ ऐसे Social Media pages या Profiles जोकि Memes शेयर करके इतने पॉपुलर हो गए हैं कि आप सोच भी नहीं सकते हैं। इन्ही सबमें एक पॉपुलर Page हैं जिसका नाम RVCJ हैं इसके फेसबुक पेज पर लगभग 14883203 Likes हैं। जिससे कि Page Admin महीने के लाखो रुपये कमाता हैं।

हम सब भी जानते हैं कि Memes बहुत तेज़ी के साथ Viral होते हैं, और इन्हे लोग बहुत ही आसानी से Like, Share और tag भी कर देते हैं। यदि आप कोई Page बनाते हैं और उसमे लगातार Trending और Viral topics पर लगातार Memes share कर रहे हैं तो आपके Page पर Followers बहुत तेज़ी के साथ Increase होंगे।

आपके Page पर जैसे-जैसे Followers बढ़ेंगे आपके पेज का डिमांड बढ़ जाएगा, इसके बाद आपके पास Brand और Paid Promotion के Direct request के ऑफर मिलेंगे।

इसे भी पढे:-

What is OCR Software? (ओसीआर सॉफ्टवेयर क्या हैं?)

Top 5 Websites 2021 for Download free Software। Windows & Apple Mac

How to Book Train ticket to IRCTC? Full Information about Train ticket booking & Cancellation.

दोस्तो आपने बहुत से Funny memes, dank memes देखे होंगे लेकिन हमे उम्मीद हैं कि आज के इस लेख के बाद आपको पता चल गया होगा कि Meme meaning क्या हैं? यदि आपको भी अपने Social media page पर followers बढ़ाने हैं तो आपके लिए एक Best Marketing techniques साबित हो सकता हैं। इससे संबन्धित यदि आपके कोई निजी सवाल या सुझाव हैं तो हमसे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। धन्यवाद!

About Author

Leave a Comment