Online Video Editor Tools For Youtube 2023

नमस्कार दोस्तो, हर Youtuber के लिए कोई भी विडियो को पब्लिश करने के पहले उसको अच्छे से Edit करना बहुत ही जरूरी काम होता हैं, अन्यथा की स्थिति में यदि आपने विडियो की एडिटिंग अच्छे से नहीं की हैं, तो उसमे आपको Views नहीं आता हैं। कोई भी Video को Edit करने के लिए आपके पास एक अच्छा Video Editor Tool या Software होना बहुत जरूरी हैं। ताकि आप अपने विडियो में अच्छे Effects और मन मुताबिक फीचर्स को शामिल कर सके।

आज के इस शानदार लेख में हम आपको कुछ ऐसे Best Video Editor for YouTuber in Hindi के बारे में बताने जा रहे हैं जोकि किसी भी YouTube Creators (YouTubers) के बहुत काम आने वाले हैं।

अगर आप भी एक YouTuber हैं और अपनी विडियो से दर्शको को आकर्षित (Attract) करना चाहते हैं, तो अपनी क्लिप्स को व्यवस्थित और गलतियों से मुक्त करने के साथ-साथ आपको अच्छे Visual effects डालने होंगे।

आपको अपने विडियो को गलतियों से मुक्त करने के लिए एक अच्छे Video Editor की जरूरत पड़ेगी। इस कमी को पूरा करने के लिए Best Video Editor App, Software या किसी Online Video Editor Tool का प्रयोग कर सकते हैं।

आज के इस लेख में कई Best Video Editor tools for YouTube के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप भी अपने YouTube के लिए विडियो को संपादित कर सकते हैं। यहाँ पर बताए गए टूल्स का इस्तेमाल आप अपने Windows & Mac OS कम्प्युटर सिस्टम में कर सकते हैं।

Best Video Editor Tools for YouTube 2021

जैसे की सभी को पता हैं वर्तमान में YouTube पर लाखो YouTuber काम करते हैं, और अपने YouTube Channel पर तरह-तरह के विडियो शेयर करते रहते हैं, लेकिन उन सारे YouTuber में वही सफल होते हैं, जिसके कंटैंट के साथ-साथ Video Quality अच्छी होती हैं।

आइए जानते हैं Top 7 Video Editor Tools के बारे में-

1. InVideo (इनविडियो)

इस विडियो एडिटर टूल की मदद से आप अपनी विडियो क्लिप्स को मिनटो के अंदर एक अच्छी विडियो में बदल सकते हैं। यह इन सबके लिए बिल्कुल अलग से YouTube Video Editor Tool उपलब्ध कराता हैं।

हम आपको बता दे कि इस सॉफ्टवेर कंपनी ने मीडिया कंपनियो, छोटे-छोटे व्यवसायो और यहाँ तक कि ब्रांड्स को अपने विडियो संपादन के पावर के साथ अपने दर्शको से जुड़ने के विस्तार में काफी मदद मिली हैं।

आइए इसकी विशेषताओ पर नज़र डालते हैं-

  • Animation (एनीमेशन)
  • Customizable branding (अनुकूलन ब्रांडिंग)
  • Media library (मीडिया लाइब्रेरी)
  • Social sharing (सामाजिक साझाकरण)
  • Text overlay (पाठ ओवरले)
  • Video Capture (विडियो रेकॉर्ड)
  • Video Editing (विडियो संपादन)
  • Drag & Drop (खींचे और छोड़े)

इस विडियो एडिटर टूल की और भी बहुत सारी विशेषताए हैं, जो इसे अन्य सॉफ्टवेर या टूल से बिल्कुल अलग बनाती हैं। इसमे आपको User Interface बहुत ही अच्छा मिल जाता हैं। आपको इस टूल को सीखने के लिए बहुत ज्यादा समय खपाने की जरूरत नहीं पड़ती हैं।

इसमे आप सीधे ही विडियो एडिटिंग कर सकते हैं और बहुत अच्छी विडियो अच्छे effects के साथ तैयार कर सकते हैं। आप जब InVideo Tool का प्रयोग करेंगे विडियो एडिटिंग के लिए आप तनाव मुक्त महसूस करेंगे क्योकि अक्सर YouTuber Video Editor Tool में काम करते-करते अपने को तनाव से घिरा महसूस करते हैं।

2. Final Cut Pro (फ़ाइनल कट प्रो)

यह सॉफ्टवेर Mac Devices मतलब पेशेवर विडियो संपादन सॉफ्टवेर (Professional Video Editing Software) हैं। हालांकि बात करे इस विडियो एडिटिंग सॉफ्टवेर की तो यह अपने उच्च क्वालिटी विडियो एडिटिंग क्षमताओ के लिए बहुत फ़ेमस हैं।

इस विडियो एडिटिंग सॉफ्टवेर का प्रयोग अक्सर बहुत बड़ी फिल्म निर्माता कंपनी या बड़े पेशेवर (Big Brands) के द्वारा किया जाता हैं। हम आपको बता दे कि Final Cut Pro को गैर-रैखिक और गैर-विनाशकारी विडियो संपादित करने के लिए डिज़ाइन किया गया था।

इसमे आपको बहुत सारी छवि फ़ाइलो के साथ विडियो और ऑडियो को एक साथ करने के लिए बहुत सारे आसान टूल मिल जाते हैं। इस सॉफ्टवेर में आपको विडियो के नवीन संस्करण 4k और 5k जैसे विडियो फ़ारमैट आसानी से मिल जाते हैं। Final Cut Pro में आपको 360 डिग्री विडियो संपादन सुविधा का भी विकल्प मिल जाता हैं।

इस सॉफ्टवेर का उपयोग करना किसी भी YouTuber के लिए बहुत ही आसान हैं, और आपको इसके नियमित रूप से अपडेट मिलते रहते हैं। (अगर आप बार-बार अपने सॉफ्टवेर को अपडेट करना नहीं चाहते हैं तो अपडेट करने का विकल्प भी हैं।)

3. Adobe Premiere Pro CC (एडोब प्रीमियर प्रो सीसी)

हम आपको बता दे कि Adobe Premiere Pro CC पर बहुत सारी फिल्मे संपादित की जाती हैं। वैसे तो यह सबसे विश्वसनीय हैं, और इसमे वो सारी सुविधाए हैं, जिनकी मदद से एक शानदार विडियो एडिट कर सकते हैं, इसमे विडियो की गुणवत्ता बरकरार रहती हैं।

हालांकि इसमे बहुत सारी विशेषताए हैं, Adobe Premiere Pro CC में आप अपनी मर्जी से स्क्रीन के संपादन को अनुकूल कर सकते हैं। यह Video Editor Tool आपको कई सारी अनूठी विशेषताए प्रदान करता हैं, जिसकी मदद से आप विडियो में अलग-अलग आकर्षक प्रभाव डाल सकते हैं।

यह सभी प्रकार के विडियो फ़ारमैट को उपयोग में ले सकता हैं, जहा तक की यदि विडियो लेने के लिए 8k कैमरा का प्रयोग किया गया हैं, तब भी यह उस विडियो फ़ारमैट को भी संपादन में ले लेता हैं। यह सॉफ्टवेर आपको VR और 360 डिग्री विडियो संपादन जैसी सुविधाओ का भी विकल्प प्रदान करता हैं।

इसने Professional Level के YouTube Video के संपादन के लिए पारा प्लेब्लैक इंजिन में काफी हद तक सुधार किया हैं। इसमे बहुत सारे नए Tool हैं, जोकि एक YouTuber को पसंद आती हैं।

4. Lightworks (लाइटवर्क्स)

यह हॉलीवुड मूवीज के विडियो बनाने के लिए एक Professional Video Editor के रूप में प्रयोग में लाया जाता हैं। यदि आपको विडियो एडिटिंग का अनुभव नहीं हैं, तो video editor tool आपको थोड़ा परेशान कर सकता हैं। लेकिन यह बात भी सही हैं कि आप इसका उपयोग एक शिक्षण सॉफ्टवेर के रूप में कर सकते हैं।

यह बहुत ही User Friendly सॉफ्टवेर हैं, जिसकी मदद से विडियो के दृश्यो, संक्रमणों और शानदार ट्रिमिंग के साथ एक बहुत ही सुसज्जित विडियो एडिट कर सकते हैं। यह आपको YouTube पर उत्कृष्ट विडियो संपादित करने की गारंटी देता हैं।

इस सॉफ्टवेर का प्रयोग आप Mac, Windows, Linux जैसे प्लैटफ़ार्म पर कर सकते हैं। इस सॉफ्टवेर का सभी प्रमुख ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ Tie Up हैं।

यदि आप बहुत लंबे समय से YouTube पर विडियो अपलोड कर रहे हैं, तो यह आपको बहुत अच्छी गति प्रदान करता हैं। इस विडियो एडिटिंग सॉफ्टवेर में मल्टी-स्क्रीन-कैमरा एडिटिंग फीचर भी हैं। आप अपनी इच्छानुसार अपना Interface बना सकते हैं।

5. Virtual Dub (वर्चुअल डब)

इस विडियो एडिटिंग सॉफ्टवेर का पहला संस्करण ओपेन-सोर्स लांच किया गया था। यह सॉफ्टवेर 2000 के दशक के दौरान प्रचलित था। लेकिन समय-समय से मार्केट में अपडेट न लाने की वजह से बहुत जल्द ही लोकप्रियता खो दी।

वैसे तो यह सॉफ्टवेर YouTubers के बिल्कुल निःशुल्क हैं, यानि कि यह एक Free Video Editor Software for Youtube हैं, और इसके साथ जुड़ने का उद्देश्य विडियो एडिटिंग को शुरुआत देना हैं।

वर्चुअल डब सॉफ्टवेर में User किसी भी फुटेज को Capture कर सकता हैं और टीजीए और बीएमपी फ़ाइलो से विडियो क्लिप को Edit या Collect कर सकता हैं। इसमे सभी एडवांस लेवेल के एडिटिंग टूल्स उपलब्ध हैं, जैसे कि फुटेज को काटना, आकार बदलना या ट्रिम करना आदि।

यह सॉफ्टवेर कोई भी विडियो को YouTube पर संपादित करने के लिए बड़ी संख्या में फ़ाइलो को संसाधित करने में आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता हैं। आप डिजिटल कैमरो से जुड़ी बड़ी से बड़ी समस्याओ को आसानी से दूर कर सकते हैं। इसलिए आप विडियो संपादित करने के बाद सीधे उसे YouTube के प्लैटफ़ार्म पर अपलोड कर सकते हैं।

6. Vegas Pro (वेगास प्रो)

यह एक बहुत ही अच्छा एडवांस प्रॉफेश्नल विडियो एडिटिंग सॉफ्टवेर हैं। Sony Vegas Pro के Interface User Friendly नहीं हैं और नाही बहुत ज्यादा आधुनिक हैं। लेकिन इसमे वो सभी फीचर हैं, जिनकी मदद से आप विडियो को रोमांचक और अनोखी बना सकते हैं।

शुरुआत में बताए गए टूल्स विडियो संपादन के लिए नए हैं, हालांकि आप चाहे तो इस सॉफ्टवेर को सीखने के लिए प्रयोग में ले सकते हैं। वेगास प्रो में 3D एडिटिंग, कोंपोस्टिंग, कलर करेक्शन, ऑटोमैटिक क्रॉसफेड, मल्टी कैम एडिटिंग फीचर, क्रोमा किंग और अन्य विशेष प्रभाव वाले फीचर हैं।

7. Wondershare Filmora Video Editor (वंडरशेयर फिल्मोरा विडियो एडिटर)

हम आपको बता दे कि एक कुशल विडियो एडिटर बनने में कई वर्षो का अभ्यास और धैर्य की जरूरत होती हैं। लेकिन कोई भी YouTuber विडियो एडिटर सॉफ्टवेर Wondershare Filmora का प्रयोग करके अपने विडियो को प्रॉडक्टीव बना सकता हैं। इस सॉफ्टवेर को उसे करने पर प्रॉफेश्नल वाली फीलिंग आती हैं।

आपको भले ही विडियो एडिटिंग का ज्यादा अनुभव न हो। लेकिन इस विडियो एडिटर का Interface User Friendly हैं, इसलिए यदि आप पहली बार विडियो एडिटिंग करने जा रहे हैं, तो इसके साथ शुरू कर सकते हैं।

Wondershare Filmora सॉफ्टवेर YouTube के लिए शानदार विडियो एडिटर होने के साथ-साथ विडियो एडिटर के वो सभी खास टूल्स हैं जिनकी मदद से आप विडियो और ऑडियो एडिटिंग को एक साथ Merge कर सकते हैं।

इस विडियो एडिटिंग सॉफ्टवेर में आश्चर्यजनक प्रभाव और कुशल रंग ग्रेडिंग जैसी विशेषताए हैं। इसका प्रयोग करना बहुत ही आसान हैं, इसमे कई सुंदर और Fashionable Effects, Royal Sound Effects हैं।

इसे भी पढे:-

UWatchFree Movies 2021: Download and Watch Movies and TV Series Online Free

Photo Editor: Best Photo Editing Apps for Android Mobile 2021

Meme Meaning in Hindi | Meme क्या हैं?और Meme कैसे बनाते हैं?

What is OCR Software? (ओसीआर सॉफ्टवेयर क्या हैं?)

आज के इस लेख में हमने आपको Best Video Editor for YouTube के बारे में बताया और हम आशा करते हैं कि यदि आप भी विडियो एडिटिंग करते हैं, तो इस लेख से आपको काफी मदद मिलेगी। यदि आपके कोई निजी सवाल या सुझाव हैं तो हमसे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। धन्यवाद !

About Author

Leave a Comment