What is ROM in Hindi? | रोम क्या हैं?

What is ROM in Hindi: नमस्कार दोस्तो, हम आपको बता दे कि कंप्यूटर में ROM एक प्राथमिक हिस्सा हैं। रोम (ROM) का Full Form- Read Only Memory होता हैं। कंप्यूटर और बहुत सारे ईलेक्ट्रानिक उपकरणो जैसे- VCRs, Game Consoles, Car Radios में ROM का इस्तेमाल एक स्टोरेज डिवाइस के रूप में किया जाता हैं।

आप इसके नाम से ही अनुमान लगा सकते हैं कि ROM में संग्रहीत डाटा को केवल पढ़ा जा सकता हैं। इसको आप लिख और परिवर्तित नहीं कर सकते हैं।

रोम (ROM) सिस्टम का एक स्थाई मेमोरी या Permanent Memory हैं। रोम में उपलब्ध जानकारी निर्माण के समय स्थाई रूप से संग्रहीत होती हैं। इस तरह की मेमोरी Non-Volatile होती हैं यानि की बिना पावर सप्लाई के भी संग्रहीत जानकारी को बनाए रख सकती हैं।

आइए रोम (ROM) के बारे में विस्तार से जानते हैं-

रोम कैसे काम करता हैं?

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि ROM को Firmware के रूप में भी जानते हैं। Firmware एक प्रकार का ऐसा डाटा होता हैं जो किसी कंप्यूटर या अन्य किसी हार्डवेयर की डिवाइस की ROM में संग्रहीत होता हैं। और उस डिवाइस को किस प्रकार से काम करना चाहिए, इस बात का निर्देश प्रदान करता हैं।

हम आपको बता दे किसी भी सिस्टम का ROM ऐसे Instructions संग्रहीत करता हैं, जोकि किसी कंप्यूटर को स्टार्ट करने के लिए आवश्यक होते हैं।

समान्यतः किसी सिस्टम की ROM चिप में Basic Input-Output System (BIOS) डाटा संग्रहीत किया जाता हैं। किसी भी सिस्टम में BIOS डाटा का उपयोग बूटिंग प्रक्रिया के समय हार्डवेयर को स्टार्ट करने के लिए और ऑपरेटिंग सिस्टम और प्रोग्राम के लिए सेवाए प्रदान करने के लिए किया जाता हैं।

कंप्यूटर में ROM कहाँ स्थित होती हैं?

नीचे हम आपको चित्र के माध्यम से दिखाने का प्रयास कर रहे हैं कि कंप्यूटर में ROM कहाँ पर स्थित होता हैं।

वैसे तो कंप्यूटर में मुख्य EEPROM और BIOS कंप्यूटर के मदरबोर्ड में स्थित होता हैं।

Types of ROM in Hindi – रोम के प्रकार

आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दे कि ROM समान्यतः तीन प्रकार की होती हैं।

  1. PROM (Programmable Read-Only Memory)
  2. EPROM (Erasable and Programmable Read-Only Memory)
  3. EEPROM (Electrically Erasable and Programmable Read-Only Memory)

1. PROM (Programmable Read-Only Memory)

  • PROM मेमोरी चिप में केवल एक बार ही डाटा को लिख सकते हैं। यदि एक बार आपने कोई डाटा लिख दिया, तो वह प्रोग्राम PROM में हमेशा के लिए बना रहता हैं।
  • जब PROM की Manufacturing होती हैं, तो वह Blank होता हैं। हालांकि ROM की Remanufacturing प्रक्रिया के दौरान ही प्रोग्राम किया जाता हैं।
  • हम आपको बता दे कि PROM की चिप पर डाटा लिखने के लिए आपको एक खास उपकरण की जरूरत पड़ती हैं, जिसे PROM Programmer या PROM Burner कहा जाता हैं।
  • PROM चिप के अन्दर छोटे-छोटे फ्यूज़ होते हैं, जिन्हे प्रोग्रामिंग के दौरान जलाया जाता हैं। इसलिए इस प्रक्रिया को “Burning the PROM कहा जाता हैं।

2. EPROM (Erasable and Programmable ROM)

  • EPROM एक ख़ास तरह की मेमोरी होती हैं, जोकि पैराबैंगनी प्रकाश (Ulraviolet light) के संपर्क में आने तक आपने डेटा को बरकरार रखती हैं। मतलब साफ हैं कि एक बार प्रोग्राम लिख जाने के बाद EPROM डेटा को मिटाया जा सकता हैं। और उसको दोबारा Reprogrammed भी किया जा सकता हैं।
  • इस प्रकार के चिप में डेटा लिखने और मिटाने के लिए एक खास तरह के डिवाइस की जरूरत होती हैं। जिसको हम PROM प्रोग्रामर के नाम से जानते हैं।
  • जब प्रोग्रामिंग की जाती हैं, तो इसके अंदर Electrical Charge को डालते हैं, जोकि लगभग 10 सालो के लिए बना रह सकता हैं। UV लाइट के संपर्क में आते ही यह चार्ज खत्म हो जाता हैं।

3. EEPROM (Electrically Erasable and Programmable ROM)

  • EPROM से डेटा को डिलीट करने के लिए हमे इलैक्ट्रिकल चार्ज का प्रयोग करना होता हैं।
  • इसकी सबसे ख़ास बात यह हैं, कि आप हार्डवेयर को बाहर निकाले बिना, समर्पित डिवाइस के बिना EEPROM को फिर से Erase और Programmed कर सकते हैं।
  • पहले EPROM में दोबारा प्रोग्राम लिखने के लिए, आपको सब कुछ मिटाना होता था। लेकिन EEPROM में सब कुछ Erase करने की जरूरत नहीं पड़ती हैं।
  • इस चिप में करीब 10 हज़ार बार मिटाया और दोबारा प्रोग्राम किया जा सकता हैं। मिटाने और प्रोग्रामिंग दोनों में 4 से 10 मिली सेकंड लगते है।
  • आधुनिक कंप्यूटर सिस्टम में EEPROM चिप्स का इस्तेमाल किया जा रहा हैं।

इसे भी पढे:-

कंप्यूटर और लैपटॉप में स्क्रीनशॉट कैसे लेते हैं?

गूगल मेरा नाम क्या हैं?

Youtube पर सबसे ज्यादा Subscriber किसके हैं?

डेस्कटॉप और लैपटाप कंप्यूटर में क्या अंतर हैं?

आज के इस शानदार कंप्यूटर से संबन्धित लेख में हमने आपको ROM के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी काफी पसंद आई होगी अगर आपका इससे संबन्धित कोई निजी सवाल हैं, तो हमसे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। धन्यवाद !

About Author

Leave a Comment