SBI KYC Form ऑनलाइन कैसे भरे? | SBI KYC Form Online Apply

नमस्कार दोस्तो, आज के इस शानदार लेख में हम आपको SBI KYC Form कैसे भरे? के बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं। अगर आपका बैंक खाता भी एसबीआई में हैं, तो आपको जरूर पता होगा कि एसबीआई में केवाईसी करना कितना जरूरी हैं। यदि आप अपने अकाउंट को जारी रखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको SBI KYC Form जरूर भरना होगा।

नीचे हमारे बैंकिंग एक्स्पर्ट्स आपको कुछ स्टेप्स बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप आसानी से अपने SBI Account में केवाईसी अपडेट कर सकते हैं।

आपका बैंक खाता चाहे किसी डिजिटल बैंक में हो या रेगुलर बैंक में, हर बैंक में आपको कुछ जरूरी दस्तावेज़ सबमिट करने होते हैं, इस प्रोसैस को KYC कहते हैं। इतना इसका प्रयोग होने के बाद भी बहुत से लोगो को नहीं पता कि आखिरकार KYC क्या होता हैं? और KYC का Full Form क्या हैं?

तो आइए सबसे पहले थोड़ी सी जानकारी ले लेते हैं कि आखिरकार KYC क्या हैं? फिर जानकारी लेंगे कि SBI KYC Form कैसे अपडेट करे?

KYC Full Form in Hindi

KYC का Full Form ‘Know Your Customer’ होता हैं। यानि कि “अपने ग्राहक को जानिए और पहचानिए।”

What is KYC in Hindi? (केवाईसी क्या हैं?)

हम आपको बहुत ही आसान भाषा में बता दे कि KYC क्या होता हैं? तो एक उदाहरण से समझते हैं कि जब हम किसी Job Interview के लिए जाते हैं, तो उस कंपनी के द्वारा हमारी जानकारी ली जाती हैं, जो उनके चयन प्रक्रिया के लिए जरूरी होता हैं, Interviewer (Interview लेने वाला) कुछ जरूरी सवाल पुछते हैं।

  • आपका नाम क्या हैं?
  • आपकी जन्मतिथि क्या हैं?
  • आप कहाँ के निवासी हैं?
  • आपके पिताजी का क्या नाम हैं?

इसमे हमारी Qualification, Work Experience के साथ-साथ निजी जानकारी शामिल होती हैं। हमसे कुछ जरूरी जानकारी लेने के बाद ही हमारा चयन किया जाता हैं।

वर्तमान में लगभग-लगभग सभी बैंको में KYC Form भरना अनिवार्य किया गया हैं। यदि कोई व्यक्ति किसी भी प्राइवेट या सरकारी बैंक में खाता खुलवाता हैं, तो निश्चित समय सीमा में सभी डॉक्युमेंट्स वेरिफ़ाई करने होते हैं। अन्यथा कि स्थिति में आपका बैंक खाता Temporary Block कर दिया जाता हैं। आज हम SBI Bank Account में KYC Form कैसे भरे इसके बारे में विस्तृत जानकारी लेंगे।

How can I update my KYC in SBI? (एसबीआई अकाउंट में केवाईसी कैसे अपडेट करे?)

यदि आप चाहे तो बैंक ब्रांच में जाकर अपने दस्तावेज़ के साथ फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं। और अपने दस्तावेजो को वेरिफ़ाई करा सकते हैं, या फिर घर बैठे भी अपने स्मार्टफोन या लैपटाप से ऑनलाइन केवाईसी अपडेट कर सकते हैं।

अगर आप ऑफलाइन केवाईसी अपडेट करने जा रहे हैं, तो इसमे एक सफ़ेद रंग का फॉर्म होता हैं, जिसमे छोटे-छोटे बॉक्स के सामने मांगी गई जानकारी भरनी होती हैं। आइए इसे कैसे भरते हैं, इसकी जानकारी विस्तार से लेते हैं।

  • Passport Size Photo
  • Branch (शाखा) :- इसमे हमे अपने बैंक के ब्रांच का एड्रैस भरना होता हैं।
  • CIF No. (सीआईएफ़ संख्या) :- CIF का Full Form “Customer Information File” होता हैं। SBI Bank का CIF Number कुल 11 Digit का होता हैं। सीआईएफ़ हमारे बैंक पासबुक में ऊपर ही लिखा होता हैं।
  • Date of Birth (जन्मदिन) :- इसमे हमको अपनी जन्म की तारीख लिखनी होती हैं।
  • Residential Status (निवास स्थान) :- इसमे हमे कुछ ऑप्शन दिये जाते हैं, जिस पर हमे Tick mark करना होता हैं। जैसे- Residential Individual, Non Resident Individual, Foreign National आदि। अगर आप भारत के निवासी हैं तो Residential Individual पर Tick mark करना होगा।
  • Occupation type (व्यवसाय का प्रकार) :- इसमे आप जिस क्षेत्र में व्यवसाय या नौकरी करते हैं, वह विकल्प चुनना होता हैं।
  • Annual Income (वार्षिक आय) :- इसमे हमे अपनी सालाना कमाई लिखनी होती हैं।
  • PAN No. (पैन कार्ड संख्या) :- इस बॉक्स में अपना PAN नंबर दर्ज करे।
  • Document No. :- इस कालम को खाली छोड़ दे।
  • Aadhar No. (आधार कार्ड संख्या) :- इसमे हमे आधार कार्ड संख्या लिखनी होती हैं।
  • Current Local Address (स्थानीय पता):- यहाँ हमको अपने निवास स्थान के बारे में विस्तार से जानकारी भरनी हैं।
  • Contact Details :- इसमे अपना टेलीफोन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करना होना हैं।
  • Email ID :- अगर कोई ईमेल हैं तो भर दे। (यह कालम ऑप्शनल होता हैं)
  • Date (तारीख) :- जिस तारीख में आप अपना KYC form सबमिट कर रहे हैं वो तारीख दर्ज कर दीजिये।
  • Signature (दस्तखत) :- इसमे अपने हस्ताक्षर करने हैं।

Update Online KYC Form in SBI

यदि आप भी SBI में Online KYC Verification करना चाहते हैं, तो यहाँ बताए जा रहे स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं, और अपना KYC Verification घर बैठे कर सकते हैं। आइए देखते हैं कैसे ऑनलाइन केवाईसी अपडेट कर सकते हैं-

Step 1.  www.onlinesbi.com में जाकर अपनी बैंकिंग लॉगिन कर ले।

SBI Online KYC Update

Step 2. इसके बाद अपने Net Banking ID से लॉगिन कर ले।

SBI online KYC Update

Step 3. अब लॉगिन करने के बाद आप वैबसाइट के Menu Option में जाए और eServices पर क्लिक करे।

SBI online KYC updated

Step 4. यहाँ पर आपको बहुत सारे ऑप्शन देखने को मिलेंगे जिसमे आपको PAN Registration पर क्लिक करना हैं।

SBI online KYC updated

Step 5. अब आपके सामने नया डैशबोर्ड खुलेगा जिसमे आपको प्रोफ़ाइल पासवर्ड डालना होगा।

Step 6. इसके बाद आपको PAN Registration के लिए एक Request Create करना होगा और उसके लिए Click Here to Register पर क्लिक करना होगा।

Step 7. फिर आप अपना PAN Number दर्ज करे और सबमिट के बटन पर क्लिक करे।

Step 8. अब आप अपनी द्वारा भरी गई डिटेल्स को एक बार चेक करे इसके बाद Confirm Button पर क्लिक कर दे।

Step 9. सबसे आखिरी में OTP Verify करना होगा फिर आपका Details Successfully Submit हो जाएगा।

इसे भी पढे:-

SBI Customer Care Number (Toll-Free)| SBI Helpline Number (24×7)

How to link your Bank account to Aadhaar? (बैंक अकाउंट को आधार से कैसे लिंक करे?)

How to Register in YONO App? (YONO SBI App में रजिस्टर कैसे करे?)

आज के इस लेख में हमने आपको बताया कि कैसे आप घर बैठे-बैठे SBI KYC Form अपडेट कर सकते हैं, लेकिन यदि आपका मोबाइल नंबर आपके बैंक खाता से रजिस्टर नहीं हैं तो सबसे पहले उसके बैंक जा रजिस्टर करा ले। हम आशा करते हैं कि आपको यह लेख बहुत पसंद आया होगा, यदि आपके इससे संबन्धित कोई निजी सवाल हैं, तो हमसे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। धन्यवाद !

About Author

Leave a Comment