नमस्कार दोस्तो, आज के इस अर्थ युग में बच्चो के भविष्य को लेकर सारे माँ-बाप को काफी फिक्र होती हैं, बच्चे के भविष्य सवारने के लिए वो काफी सारे प्रयत्न करते हैं। लोग बहुत सारे तरीको से रुपया बढ़ाने के लिए जैसे फ़िक्स्ड डिपॉज़िट, सरकारी बोण्ड्स और म्यूचुअल फंड्ज में लंबे समय के लिए निवेश करते हैं, जिसमे भविष्य में उनकी राशि सुरक्षित तरीके से अच्छा रिटर्न दे सके।
इसी संदर्भ में आज के इस शानदार लेख में हम आपको सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमे कोई भी अपनी 10 साल से कम की बेटी का भविष्य संरक्षित कर सकता हैं, इसमे आपको सिर्फ 1000 ₹ प्रति माह दे कर 14 वर्षो में 3,00,000/- की टैक्स फ्री राशि प्राप्त कर सकते हैं।
आइए नीचे आपको हम सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में विस्तृत बताने जा रहे हैं-
सुकन्या समृद्धि योजना क्या हैं?
सुकन्या समृद्धि योजना सरकार के द्वारा चलाई गईं एक Small Investment Scheme हैं, जिसकी शुरुआत 22 जनवरी 2015 में सरकार ने ख़ासकर बेटियो के लिए चलाई हुई थी।
इस स्कीम में कोई भी अभिभावक अपने 10 साल से कम की बेटी के लिए 250₹ प्रति वर्ष से निवेश शुरू कर सकते हैं, और आप 8% से ज्यादा की वार्षिक ब्याज दर से साल दर साल Compounding Interest प्राप्त कर सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि सरकार ने SSY Scheme की शुरुआत मुख्यतः भारत की बेटियो की उच्च शिक्षा और शादी के लिए बनाई गई हैं, जिससे बेटियो के भविष्य को बेहतर बनाया जा सके।
जरूर पढे :- What is the National Pension Scheme? | NPS क्या हैं?
सुकन्या समृद्धि योजना के फायदे
अब हम आपको बताने जा रहे हैं, कि यदि कोई अभिभावक अपनी बेटी का खाता SSY में खोलने जा रहा हैं, तो उसमे क्या बेनेफिट्स मिल सकते हैं।
- सुकन्या समृद्धि योजना में कोई भी व्यक्ति अपनी बेटी का खाता बहुत ही आसानी से खोलकर ऑपरेट कर सकता है।
- कोई भी व्यक्ति शुरुआत 250 रुपये की छोटी बचत से भी कर सकता है और अधिकतम 1.5 लाख प्रति वर्ष इस योजना में निवेश कर सकता हैं।
- SSY में चक्रवृद्धि ब्याज (Compounding Interest) मिलता है जोकि हर 3 महीने में कैलकुलेट किया जाता है।
- इस योजना में ब्याज दर हमेशा 8% से ऊपर ही रहती है और कभी-कभी तो 9% से भी ज्यादा कर दी जाती हैं।
- SSY में एक व्यक्ति अपनी अधिकतम दो बेटियों का खाता खोल सकता है।
- SSY में Income Tax की धारा 80C के तहत इस योजना मे टैक्स छुट भी प्रदान की जाती हैं।
जरूर पढे :- PPF Interest Rate क्या हैं? | PPF full form क्या हैं?
सुकन्या समृद्धि योजना की नियम व शर्ते
किसी भी व्यक्ति को सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खोलने से पहले उससे संबन्धित नियम व शर्तो के बारे में जानकारी होना अत्यन्त आवश्यक हैं।
SSY Account Rules
- इस योजन में खाता केवल बेटी के नाम से ही खोला जा सकता है और बड़ी होने पर वह खुद इसका संचालन कर सकती है।
- किसी व्यक्ति की अगर दो जुड़वाँ बेटियां हैं तो उनका एक साथ जॉइंट अकाउंट खोला जा सकता है|
Age limit
- सुकन्या समृद्धि योजना में खाता केवल 10 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों का खोला जा सकता है।
- इस योजना में आपको अकाउंट में 14 वर्षो तक पैसे जमा करने होंगे, जो Lock-in-Period में रहेंगे।
- यदि लड़की की शादी 18 से 21 वर्ष के बीच में हो जाती है तो खाता बंद कर दिया जाएगा और पूर्ण राशि रिटर्न कर दी जाती हैं।
- आपके खाता खोलने से आने वाले 21 वर्ष के बाद अकाउंट स्वतः ही Mature हो जाएगा और पूरी रकम ब्याज सहित खाते में जमा कर दी जाती हैं।
Bank Account & Amount Recovery
- सुकन्या समृद्धि योजना का खाता आप डाकघर और आधिकारित वाणिज्यिक बैंक में खोल सकते हैं।
- यदि बेटी के 18 वर्ष पूरे हो जाते हैं तो कुछ नियमों पर खाते से 50% की राशि निकाली जा सकती है।
- यदि कोई ऐसी परिस्थति बन जाती है जहाँ पर कन्या के जीवन या भविष्य का सवाल हैं तो ऐसी स्थिति में बैंक से पैसे निकाले जा सकते है।
अधिकतम ब्याज दर :-
सुकन्या योजना की Interest Rate की बात करे तो 2014 से 2023-24 तक इन 10 सालो में इसमें काफी बदलाव आया है –
Financial Year | Assessment Year | Interest Rate (%) |
FY 2023-2024 | AY 2024-2025 | 8.0% |
FY 2022-2023 | AY 2023-2024 | 7.60 |
Q1 of 2020-2021 | Q1 of 2021 -2022 | 7.60 |
Q1 of 2019-20 | Q1 of 2020-21 | 8.50 |
Q4 of 2018-19 | Q4 of 2019-20 | 8.50 |
Q3 of 2018-19 | Q3 of 2019-20 | 8.50 |
Q2 of 2018-19 | Q2 of 2019-20 | 8.10 |
Q1 of 2018-19 | Q1 of 2019-20 | 8.10 |
Q4 of 2017-18 | Q4 of 2018-19 | 8.10 |
Q3 of 2017-18 | Q3 of 2018-19 | 8.30 |
Q2 of 2017-18 | Q2 of 2018-19 | 8.30 |
Q1 of 2017-18 | Q1 of 2018-19 | 8.40 |
Q4 of 2016-17 | Q4 of 2017-18 | 8.50 |
Q3 of 2016-17 | Q3 of 2017-18 | 8.50 |
Q2 of 2016-17 | Q2 of 2017-18 | 8.60 |
Q1 of 2016-17 | Q1 of 2017-18 | 8.60 |
2015-16 | 2016-17 | 9.20 |
2014-15 | 2015-16 | 9.10 |
फायदे का लेख:- HDFC Bank FD Rates: 5 लाख का निवेश कैसे करें और 1.25 लाख से ज्यादा का ब्याज कैसे कमाएं?
SSY का खाता कैसे खोले?
सुकन्या समृद्धि योजना में अपनी बेटी का खाता खुलवाना बहुत आसान हैं, नीचे दिये गए आसान से स्टेप्स को फॉलो करके आप भी अपनी बेटी का SSY में खाता खुलवा सकते हैं।
जरुरी दस्तावेज़
- कन्या का आधिकारित जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)
- बेटी के माता-पिता और उस बेटी के दो पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो।
- कन्या के माता-पिता का Id Proof & Address Proof.
- (For ID & Address Proof) – पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली या टेलीफोन बिल, मतादाता पत्र और राशन कार्ड आदि।
SSY योजना में आवेदन कैसे करे?
- सबसे पहले अपने नजदीकी Bank या Post Office में जाकर SSY से संबन्धित सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर ले।
- फिर उसके बाद SSY Form को अच्छे से भरकर, अपने सभी जरुरी दस्तावेज़ अटैच करे।
- इस योजना में आपको आखिर में आपको 250 रुपये की फ़ीस का भुगतान करना होगा।
- सारी प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद आपका Account Open हो जाएगा।
आप Cash, Cheque, Demand Draft, Net Banking और Auto Credit के जरिए भी लेन-देन कर सकते हैं।
इस योजना में आप प्रति वर्ष 1.5 लाख तक का निवेश इस खाते में बड़ी आसानी से कर सकते है लेकिन कम से कम आपको 250 रुपये तो डालने ही होंगे।
जरूरी लेख:- Best Seven Online Personal Loan App | ऑनलाइन पर्सनल लोन एप
SSY स्कीम के तहत अधिकृत सरकारी व गैर सरकारी बैंक
यह उन बैंकों की लिस्ट है जिनमे आप अपनी बेटी के लिए सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खुलवा सकते है – (Bank List)
SR NO. | BANK NAME |
---|---|
1 | State Bank of India (SBI) |
2 | Axis Bank |
3 | UCO Bank |
4 | IDBI Bank |
5 | Dena Bank |
6 | ICICI Bank |
7 | Vijaya Bank |
8 | HDFC Bank |
9 | Indian Bank |
10 | Canara Bank |
11 | Andhra Bank |
12 | Bank of India |
13 | Bank of Baroda |
14 | Syndicate Bank |
15 | Allahabad Bank |
16 | Corporation Bank |
17 | Union Bank of India |
18 | State Bank of Patiala |
19 | Central Bank of India |
20 | State Bank of Mysore |
21 | Punjab & Sindh Bank |
22 | Indian Overseas Bank |
23 | Punjab National Bank |
24 | State Bank of Hyderabad |
25 | Oriental Bank of Commerce |
संबन्धित लेख :- How to start SBI Net Banking? | SBI नेट बैंकिंग कैसे शुरू करे?
SSY FAQ’s in Hindi
1. क्या SSY में 80C Income Tax Relief के तहत प्राप्त होने वाली सारी रकम टैक्स फ्री होगी?
बिलकुल ! नयें टैक्स नियमो में 80C Relief के अनुसार जब आपकी सारी राशि ब्याज के साथ वापस मिलेगी, तो उस पर किसी प्रकार का कोई टैक्स देय नहीं होगा।
2. कन्या के 18 वर्ष की हो जाने पर क्या पैसे निकाल सकते है?
इस योजना में कुछ नियम व शर्ते है जिसमे अगर शिक्षा, ईलाज या अन्य किसी कारण से पैसे निकालने है तो उसके लिए कुछ नियमो का पालन कर आप 50% तक की राशि निकाल सकते है।
यदि आपकी बेटी का विवाह 18 से 21 वर्ष के बीच तय हो गया है तो आप SSY खाता बंद करवा कर सारे पैसे Interest Return के साथ निकाल सकते है।
3. अगर मिनिमम राशि 250 नहीं जमा की गई तो कितनी पेनल्टी लगेगी?
यदि आप मिनिमम राशि जमा नहीं कर पा रहे हैं तो 50 रुपये पेनाल्टी के साथ आपसे 300 रुपये वसूल किए जाएँगे।
4. SSY में Compounding Interest किस प्रकार लगता है और क्या इसकी ब्याज दर आगे बदल सकती है?
इसमे Compounding Interest त्रैमासिक (हर 3 महीने से) लगता है।
ब्याज दर की बात करे तो इस योजना का मुख्य उद्देश्य ही कम से कम निवेश पर ज्यादा से ज्यादा ब्याज प्रदान करना है तो एक्स्पर्ट्स की राय से SSY में सरकार आगे इसमें ज्यादा बदलाव नहीं करेगी।
5. क्या SSY Scheme में Online खाता खोलने की कोई सुविधा है?
बिलकुल नहीं ! सरकार ने अभी तक SSY के लिए कोई Online सुविधा नहीं दी है।
लेकिन आप किसी भी Post Office या Bank में जाकर अपनी बेटी का SSY खाता खुलवा सकते है।
6. क्या मैं मेरी 1 महीने की बेटी के लिए SSY Account खोल सकता हूँ है?
SSY में एक बात साफ है कि खाता केवल बेटी के नाम से ही खुलेगा।
दूसरी बात कन्या के जन्म से लेकर उसके 10 साल तक की होने तक आप कभी भी SSY में खाता खुलवा सकते है।
7. इसमें Maturity बेटी के 21 साल की होने पर मिलेगी या खाते के 21 साल पूरे होने पर?
SSY खाते के 21 वर्ष पूरे होने पर मिलेगी, लेकिन आप बेटी के 18 वर्ष पूरे होने पर पैसे निकाल सकते है।
8. मेरी बेटी का खाता Mature हो जाने पर पैसे कैसे प्राप्त होंगे?
जब आप सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अपनी बेटी का खाता खुलवाएंगे तो आपको इसके बारे में बैंक से सारी जानकरी प्राप्त हो जाएगी।
इसे भी पढे :-
CIF Number क्या होता हैं? | CIF Number कैसे मिलता हैं?
ट्रेजरी बिल क्या हैं और इनको कैसे खरीदते हैं? (How to Invest in Treasury Bills)
SBI Saving Plus Account कैसे खोले?| SBI Saving Account Interest Rate
आज के इस शानदार लेख में हमने आपको सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की हैं हम आशा करते हैं कि आपको इस लेख से काफी मदद मिलेगी, यदि आपके इससे संबधित किसी भी प्रकार के सवाल या सुझाव हैं, तो हमसे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। धन्यवाद !