भारत में शीर्ष ईवी स्टॉक – Top EV Stocks in Hindi

नमस्कार दोस्तो, जैसा कि आप सभी लोग देख रहे हैं कि भारत की आटोमोबाइल इंडस्ट्री बहुत तेज़ी से विकसित हो रही हैं, ऐसे में लोगो के बीच इलैक्ट्रिक वाहनो की मांग बहुत तेज़ी से बढ़ी है। इलैक्ट्रिक वाहनो की मांग बहुत ज्यादा बढ़ने की मुख्य वजह यह हैं कि ईधन के दाम दिनो-दिन बढ़ते जा रहे हैं और दूसरी मुख्य वजह हैं कि आज की इस युवा पीढ़ी के लोगो में प्रकृति के प्रति काफी जागरुकता भी बढ़ी हैं।

इन्ही कारणो से भारत का Electric Vehicle मार्केट जबर्दस्त तरीके से उछाल मार रहा हैं, हालांकि भारत में बहुत सारी वाहन निर्माता कंपनी हैं जोकि हिंदुस्तान के साथ-साथ विदेशो में भी अच्छी मात्रा में वाहन बेचती हैं। इन्ही सारे नतीजो को ध्यान में रखते हुए कई सारे ईवी स्टॉक्स निवेशको को काफी आकर्षित कर रहे हैं।

यदि आप भी स्टॉक मार्केट की टिप्स लेना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करे!

यदि आप भी शेयर बाज़ार में नियमित रूप से निवेश करते रहते हैं, और Long Term Investment में अपना पैसा लगाते हैं, तो हमारे एक्स्पर्ट्स आपके लिए 2024 में निवेश के लिए 5 सबसे अच्छे ईवी स्टॉक्स के बारे में जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं, जिसमे यदि अपने आने वाले 5 साल के लिए निवेश करके छोड़ दिया, तो आपको अच्छे खासे रिटर्न्स देखने को मिल सकते हैं।

आइए जानते हैं भारत के टॉप ईवी स्टॉक्स के बारे में –

1. TATA MOTORS LTD

अगर आप भारतीय हैं, तो आप अच्छे से जानते होंगे कि TATA Motors Ltd भारतीय आटोमोबाइल इंडस्ट्री की सबसे दिग्गज कंपनी हैं। अगर आप आटोमोबाइल मार्केट की थोड़ी-सी भी जानकारी रखते हैं, तो आपको पता होगा कि टाटा मोटर्स पहले से मार्केट में कई इलैक्ट्रिक मॉडल लॉंच कर चुकी हैं, जैसे Nexon EV और Tigor EV और भविष्य में उच्च रेंज वाली इलैक्ट्रिक वेहिकल मार्केट में लाने की योजना बना रही हैं। यदि आप ईवी सैक्टर में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता हैं।

TATA Motors Ltd आने वाले सालो में मार्केट में कुछ उच्च रेंज वाली ईवी लाने की प्लानिंग कर रही हैं, जिनमे से नीचे दिये गए मॉडल शामिल हैं –

  • New Nexon EV
  • New Tigor EV
  • Curvv नाम की एक मध्यम आकार की EV SUV
  • Altroz EV
  • Big Size Premium EV SUV
Open1,027.00
High1,065.60
Low1,005.35
Date- 05/03/2024
Mkt cap3.74LCr
P/E ratio18.01
Div yield0.20%
52-wk high1,065.60
52-wk low400.45

2. Mahindra & Mahindra Ltd

महिंद्रा एंड महिंद्रा भारत की अग्रणी वाहन निर्माता कंपनिओ में से एक है। जैसा कि सभी को पता हैं कि ई-वेरिटो और ई2ओ जैसी शानदार पेशकशों के साथ कंपनी की ईवी सेगमेंट में मजबूत उपस्थिति है। महिंद्रा एंड महिंद्रा अगली पीढ़ी की ईवी प्रौद्योगिकियों और बुनियादी ढांचे में भी भारी निवेश कर रहे हैं।

कंपनी अपनी उत्पादन रणनीति में महत्वपूर्ण बदलाव लाने के लिए बहुत तेज़ी से तैयारी कर रही है। महिंद्रा एंड महिंद्रा की योजना वित्तीय वर्ष 2027 तक अपने कुल ऑटो विनिर्माण के 30% को इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) में बदलने की है। यह जबर्दस्त महत्वाकांक्षी कदम कंपनी की स्थिरता लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्धता और मार्केट में तेजी से बढ़ते ईवी मांग में प्रतिस्पर्धी बने रहने की आवश्यकता को देखते हुए प्रेरित है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा की ईवी भविष्य की परियोजनाओं के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें-

  • M&M का लक्ष्य 2027 तक अपने कुल वाहन बिक्री का 30% तक इलेक्ट्रिक वाहनों से प्राप्त करना है।
  • M&M ने बैटरी प्रौद्योगिकी में रिसर्च और विकास पर ₹ 3,000 करोड़ से अधिक का निवेश किया है।
  • कंपनी पूरे देश भर में चार्जिंग स्टेशनों का एक नेटवर्क स्थापित करने की शानदार योजना बना रही है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा भविष्य में कई सारे नए ईवी मॉडल मार्केट में लॉंच करने की तैयारी कर रही हैं आइए जानते हैं उन अपकमिंग मॉडल के बारे में :-

  • Mahindra BE.05: BE.05 एक नई इलेक्ट्रिक एसयूवी है जिसको महिंद्रा एंड महिंद्रा 2025 में लॉन्च करने का सोच रही हैं। यह कंपनी के न्यू बोर्न इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा और इसमें आपको लंबी रेंज और फास्ट चार्जिंग जैसी क्षमता होगी।
  • महिंद्रा eKUV100: eKUV100 एक इलेक्ट्रिक माइक्रो एसयूवी है जिसको महिंद्रा एंड महिंद्रा 2024 में लॉन्च करेगी। यह एक किफायती (पॉकेट फ्रेंडली) ईवी विकल्प होगा और इसे शहरी आवागमन के लिए खासकर डिज़ाइन किया जाएगा।
  • Mahindra वर्ल्डन कार्स (MUV-7): MUV-7 एक बड़ी इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी है जिसे 2026 में लॉन्च किया जाएगा। यह कंपनी के सबसे बड़े ईवी में से एक होगा और यह सेवेन सीटर के साथ-साथ लंबी रेंज की क्षमता के साथ लॉंच होंगी।
Open1,945.00
High1,979.90
Low1,922.00
Date- 06/03/2024
Mkt cap2.36LCr
P/E ratio19.77
Div yield0.82%
52-wk high1,982.30
52-wk low1,123.40

3. Hero MotoCorp Ltd

हिंदुस्तान में टू-व्हीलर सेगमेंट में हीरो मोटोकोर्प सबसे अग्रणी कंपनी हैं, वर्तमान में दुनिया की सबसे बड़ी इलैक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी हैं। भारत में भी दिनो-दिन इलैक्ट्रिक स्कूटर और मोटरसाइकल की मांग बढ़ती चली जा रही हैं, हीरो मोटोकोर्प इसी अवसर का लाभ उठाने के चक्कर में सबसे आगे चल रहा हैं।

भारत में शीर्ष ईवी स्टॉक के मामले में यह स्टॉक भी भविष्य में आपके लिए जैकपोट साबित हो सकता हैं।

हीरो इलैक्ट्रिक के शानदार प्रोडक्टस :-

  • हीरो के Vida ब्रांड के तहत इलेक्ट्रिक स्कूटर: हीरो ने पहले ही Vida V1 और V1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में लॉन्च कर दिए हैं।हीरो कंपनी आने वाले 18-24 महीनों में अपने ईवी पोर्टफोलियो का विस्तार करने की शानदार योजना बना रही है, जिसमें नए स्कूटर मॉडल और संभवतः इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलें भी शामिल हो सकती हैं।
  • अफोर्डेबल ईवी विकल्प: हीरो का मुख्य लक्ष्य किफायती ईवी विकल्प मार्केट में अपने ग्राहको को पेश करना है जो बड़े पैमाने पर उपभोक्ताओं तक पहुंच सके। कंपनी कम कीमत वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर लाने पर तेज़ी से विचार कर रही है।
Open4,580.00
High4,649.00
Low4,536.10
Date- 06/03/2024
Mkt cap92.87TCr
P/E ratio25.72
Div yield2.37%
52-wk high4,949.05
52-wk low2,246.00

4. Ashok Leyland Ltd

हिंदुस्तान की अग्रणी वाणिज्यिक वाहन निर्माता अशोक लीलैंड लिमिटेड, इलेक्ट्रिक वाहनो के मामले में हल्के वाणिज्यिक वाहनों (ई-एलसीवी) की अपनी आईईवी श्रृंखला के बारे में सकारात्मकता के साथ मार्केट में है, जिसे सितंबर 2023 में लौंचिंग के तुरंत बाद नवंबर 2023 में 10,000 बुकिंग प्राप्त हुई हैं। कंपनी इन इलेक्ट्रिक एलसीवी को लॉन्च करने की योजना बना रही है। चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में. स्विच मोबिलिटी, अशोक लीलैंड के ईवी डिवीजन द्वारा विकसितकिए गए IeV 3 और IeV 4 मॉडल को पर्यावरण के अनुकूल अंतिम-मील परिवहन समाधान के लिए तैयार किए गए हैं। ‘जुड़वां भाइयों’ के रूप में जाने जाने वाले, इन वाहनों में 330 वी उच्च वोल्टेज के साथ-साथ पर्याप्त कार्गो के लिए स्थान प्रदान किया गया हैं, जिन्हें लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत परियोजना के साथ होसुर सुविधा में निर्मित किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, अशोक लीलैंड ने रु. 1,200 करोड़. यूके और भारत में निवेश किया हैं ,जिससे अनुसंधान एवं विकास और संचालन का समर्थन करने के लिए स्विच मोबिलिटी में निवेश, जिसका उद्देश्य इसकी ईवी पेशकशों में निवेशकों का विश्वास बढ़ाना है।

अगर आप लॉन्ग टर्म में निवेश करने की सोच रहे है, तो यह विकल्प आपके लिए बहुत ही अच्छा साबित हो सकता हैं।

Open171.90
High172.20
Low169.00
Date-06/03/2024
Mkt cap50.14TCr
P/E ratio21.25
Div yield1.52%
52-wk high191.50
52-wk low133.10

5. TVS Motor Company Ltd

टीवीएस मोटर मोटरसाइकल के मामले में हिंदुस्तान की मार्केट में शानदार खिलाड़ी हैं, जैसा कि सभी को पता ही होगा की टीवीएस ने अपना पहला इलैक्ट्रिक स्कूटर iQube मार्केट में लांच किया हैं, और भविष्य के लिए कई सारे इलैक्ट्रिक मॉडल मार्केट में उतारने की अच्छी योजना बना रही हैं।

भारत में शीर्ष ईवी स्टॉक की लिस्ट में यह हमारा सबसे एक्टिव स्टॉक हैं, इसमे भी आपको भविष्य में अच्छे रिटर्न्स देखने को मिल सकते हैं।

  • टीवीएस मोटर्स 2025 तक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की एक पूरी रेंज मार्केट में लॉन्च करने की योजना बना रही है।
  • कंपनी के उत्पादन में कम्यूटिंग स्कूटर, हाई-परफॉरमेंस मोटरसाइकिल और स्पेशल पर्पज वाहन शामिल हो सकते हैं।
  • कंपनी इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों (ई-रिक्शा) में भी प्रवेश करने पर विचार कर रही है, क्योकि शहरी और ग्रामीण सभी इलाको में ई-रिक्शा एक सफल साधन के रूप में विकसित हुआ हैं।
  • टीवीएस कई सारे स्टार्टअप्स और विश्वविद्यालयों के साथ भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही है, जो बैटरी टेक्नोलॉजी और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर शोध कर रहे हैं।
Open2,295.20
High2,295.20
Low2,231.10
Date-06/03/2024
Mkt cap1.08LCr
P/E ratio66.48
Div yield
52-wk high2,295.20
52-wk low1,005.00

इसे भी पढे :-

Multibagger Stocks किसे कहते हैं?| कम निवेश में ज्यादा रुपये कैसे बनाए?

Share Price कैसे पता करे?

Bitcoin क्या हैं? | 1 Bitcoin की कीमत कितनी हैं?

What is Market Capitalization in Hindi?| (मार्केट कैप क्या हैं?)

आज के इस शानदार लेख में हमने आपको भारत में शीर्ष ईवी स्टॉक के बारे में जानकारी प्रदान की हैं, हम किसी भी स्टॉक में निवेश करने के लिए आपको नहीं बोल रहे हैं शेयर बाज़ार में निवेश आप अपनी खुद की समझ और मार्केट एक्स्पर्ट्स की राय लेकर करे और जोखिमो से बचे। हम आगे भी आपको कुछ और शानदार ईवी स्टॉक्स के बारे में जानकारी देंगे जिससे आपको मार्केट का मिजाज समझने में थोड़ी-सी मदद मिलेगी, उम्मीद करते हैं कि आपको यह लेख काफी पसंद आया होगा यदि आपके इससे संबन्धित किसी भी प्रकार के सवाल या सुझाव हैं, तो हमसे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। धन्यवाद !

About Author

Leave a Comment