October Upcoming NFO
Upcoming NFOs: म्युचुअल फंड में निवेश करने वाले लोगों के लिए अक्टूबर के पहले हफ्ते में तीन नए फंड निवेश के लिए खुलने जा रहे हैं। 5 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026 के बीच कोटक महिंद्रा म्युचुअल फंड, HDFC म्युचुअल फंड और JioBlackRock म्युचुअल फंड की स्कीमें खुलेंगी।
इन फंड्स की निवेश रणनीति एक-दूसरे से अलग है। इनमें निफ्टी 500 इंडेक्स को ट्रैक करने वाला पैसिव इक्विटी फंड, इक्विटी और 8 से 13 साल की अवधि वाली सरकारी प्रतिभूतियों वाले इंडेक्स को ट्रैक करने वाला हाइब्रिड फंड और डेट ओरिएंटेड फंड्स तथा आर्बिट्राज फंड में निवेश करने वाला फंड ऑफ फंड शामिल है।
कोटक निफ्टी 500 इंडेक्स फंड
कोटक महिंद्रा म्युचुअल फंड की यह ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है, जो फ्लेक्सी कैप कैटेगरी में आती है। इसका मकसद निफ्टी 500 इंडेक्स की संरचना को दोहराते हुए इक्विटी और इक्विटी से जुड़े साधनों में पैसिव निवेश करना है। इंडेक्स को दोहराने की प्रक्रिया में ट्रैकिंग एरर के कारण फंड के रिटर्न और इंडेक्स के रिटर्न में अंतर हो सकता है।
इस फंड का NFO 5 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 19 अक्टूबर 2026 को बंद होगा। इसमें कम से कम 1,000 रुपये से निवेश किया जा सकता है। इसका बेंचमार्क NIFTY 500 TRI है। इसमें ग्रोथ और IDCW विकल्प उपलब्ध हैं। कोई लॉक-इन नहीं है और एग्जिट लोड भी नहीं है। रिस्कोमीटर पर इसे वेरी हाई रिस्क की कैटेगरी में रखा गया है। जीतू वालेछा सोनार, सतीश डोंडापति और अभिषेक बिसेन इस स्कीम के फंड मैनेजर हैं।
HDFC निफ्टी लार्जमिडकैप250 प्लस 8-13 ईयर G-Sec 70:30 इंडेक्स फंड
HDFC म्युचुअल फंड की यह ओपन-एंडेड हाइब्रिड स्कीम है, जो एग्रेसिव हाइब्रिड कैटेगरी में आती है। इसका मकसद निफ्टी लार्जमिडकैप250 प्लस 8-13 ईयर G-Sec 70:30 इंडेक्स के अनुसार इक्विटी और इक्विटी से जुड़े साधनों तथा डेट सिक्योरिटीज में पैसिव निवेश करना है। इसमें भी इंडेक्स के प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश के दौरान ट्रैकिंग एरर का जोखिम रहेगा।
इस फंड का NFO 5 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 19 अक्टूबर 2026 को बंद होगा। इसमें कम से कम 100 रुपये से निवेश किया जा सकता है। इसका बेंचमार्क Nifty LargeMidcap250 Plus 8-13 yr G-Sec 70:30 है। इसमें ग्रोथ और IDCW विकल्प उपलब्ध हैं। कोई लॉक-इन नहीं है और एग्जिट लोड भी नहीं है। रिस्कोमीटर पर इसे हाई रिस्क की कैटेगरी में रखा गया है। नंदिता मेनेजेस, अरुण अग्रवाल और संकल्प बैद इस स्कीम के फंड मैनेजर हैं।
ये भी पढ़ें: HDFC लाएगा 70:30 हाइब्रिड इंडेक्स फंड, शेयरों के साथ सरकारी बॉन्ड में होगा निवेश
JioBlackRock इनकम प्लस आर्बिट्राज Omni FoF
JioBlackRock म्युचुअल फंड की यह ओपन-एंडेड हाइब्रिड स्कीम है, जो इनकम प्लस आर्बिट्राज कैटेगरी में आती है। इस स्कीम का मकसद एक्टिव या पैसिव डेट ओरिएंटेड फंड्स और आर्बिट्राज फंड्स में निवेश करके आय हासिल करना है।
इस फंड का NFO 5 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 19 अक्टूबर 2026 को बंद होगा। इसमें कम से कम 500 रुपये से निवेश किया जा सकता है। इसका बेंचमार्क NIFTY Composite Debt Index 60 और NIFTY 50 Arbitrage TRI 40 है। इसमें ग्रोथ विकल्प उपलब्ध है। कोई लॉक-इन नहीं है और एग्जिट लोड भी नहीं है। रिस्कोमीटर पर इसे मॉडरेट रिस्क की कैटेगरी में रखा गया है। आनंद शाह, अरुण रामचंद्रन, हरेश मेहता और सिद्धार्थ देब इस स्कीम के फंड मैनेजर हैं।
अक्टूबर में खुलने वाले 3 NFO
| NFO | NFO तारीख | न्यूनतम निवेश | जोखिम | एग्जिट लोड |
|---|---|---|---|---|
| कोटक निफ्टी 500 इंडेक्स फंड | 5 अक्टूबर–19 अक्टूबर | 1,000 रुपये | वेरी हाई | 0 |
| HDFC निफ्टी लार्जमिडकैप250 प्लस 8-13 ईयर G-Sec 70:30 इंडेक्स फंड | 5 अक्टूबर–19 अक्टूबर | 100 रुपये | हाई | 0 |
| JioBlackRock इनकम प्लस आर्बिट्राज Omni FoF | 5 अक्टूबर–19 अक्टूबर | 500 रुपये | मॉडरेट | 0 |
स्रोत: वैल्यू रिसर्च
डिस्क्लेमर: यहां NFO की डीटेल दी गई है। म्युचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।
